शादी-हनीमून के बाद अब काम पर लौटे वत्सल शेठ
वत्सल और इशिता ने एक टीवी शो में साथ काम किया था। ख़बर थी कि तभी से दोनों रिलेशनशिप में आये थे।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। वत्सल शेठ और इशिता दत्ता हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। वत्सल ने इस वजह से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रखा था। लेकिन अब वह शादी के बाद हनीमून की छुट्टियों से भी लौट आये हैं और काम पर जुट चुके हैं।
जी हां, वत्सल इन दिनों सोनी टीवी के शो हासिल में नज़र आ रहे हैं और उन्होंने अपनी छुट्टियां खत्म कर ली है।हासिल में वह कबीर रायचंद का किरदार निभा रहे हैं। ख़बर है कि शादी के बाद पहले दिन उनका सेट पर भव्य स्वागत किया गया है और वह इस बात से बेहद खु़श हैं कि लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया है। यही नहीं टीम ने वत्सल के लिए एक खास सरप्राइज तोहफे देने की भी प्लानिंग कर रखी है। वत्सल ने एक बातचीत में कहा है कि उन्हें वापिस काम पर आकर मजा आ रहा है। हमारी शादी के बारे में सेट पर किसी को भी जानकारी नहीं थी। वत्सल ने यह भी बताया है कि इशिता और उनके दोनों के ही वर्क कमिटमेंट्स हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना है। इसलिए उन्होंने अपनी छुट्टियों की अवधि छोटी ही रखी थी।
यह भी पढ़ें: एशिया में सब पर ऐसे भारी पड़ी प्रियंका चोपड़ा, निया शर्मा ने दीपिका- आलिया को हराया
आपको बता दें कि, वत्सल सेठ और इशिता दत्ता कुछ दिन पहले मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सिंपल समारोह में शादी की थी। वत्सल और इशिता की शादी की ख़बर ने इंडस्ट्री वालों को चौंका दिया था, क्योंकि दोनों के अफ़ेयर की किसी को कानों-कान ख़बर नहीं थी। इशिता ने तो फिल्म फिरंगी में फ़ीमेल लीड रोल भी किया है जो एक दिसंबर को रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म के प्रमोशन के बीच उनकी शादी की ख़बर आ गयी थी। वत्सल और इशिता ने एक टीवी शो में साथ काम किया था। ख़बर थी कि तभी से दोनों रिलेशनशिप में आये थे।