Diwali 2023: दिवाली के मौके पर Varun Dhawan ने दिखाई ऑफिस की झलक, फैंस को गिनाई अचीवमेंट
Varun Dhawan Latest Video बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें वरुण धवन का नाम जरूर शामिल होगा। दिवाली के सीजन में वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण दिवाली पूजा के लिए अपने ऑफिस पहुंचे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में वरुण धवन के ऑफिस की एक झलक देखते हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Varun Dhawan On Diwali 2023: हिंदी सिनेमा के फेमस कलाकार वरुण धवन किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपनी कमाल की एक्टिंग के जरिए वरुण फैंस के फेवरेट माने जाते हैं। इतना ही नहीं अपने बिदांस अंदाज के लिए वरुण धवन काफी मशहूर हैं।
दिवाली सीजन पर वरुण पूजा के लिए अपने पहुंचे हैं। इस दौरान वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण ने अपने दफ्तर की झलक फैंस को दिखाई है।
यहां देखिए कैसा है वरुण धवन का ऑफिस
अक्सर देखा जाता है कि अपने दिलखुश मिजाज को लेकर वरुण धवन चर्चा का विषय बनते रहते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी वरुण काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर वरुण धवन ने एक लेटेस्ट वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
इस वीडियो में वरुण धवन अपने चाहने वालों को दफ्तर की झलक दिखा रहे हैं। वरुण इस वीडियो में अपनी अचीवमेंट गिनाते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूल कॉलेज में पढ़ाई के सर्टिफिकेट, खेल-कूद में जीते गए मेडल और फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स को वरुण धवन ने इस वीडियो में दिखाया है।
वीडियो को देखने पर ये साफ कहा जा सकता है कि आलीशान घर की तरह उनका ऑफिस भी काफी शानदार है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर भेड़िया फिल्म कलाकार का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
वरुण धवन ने फैंस को विश की दिवाली
इस वीडियो में वरुण धवन ने इस बात की जानकारी दी है कि वह अपने ऑफिस में दिवाली पूजा के उपलक्ष्य में शामिल हुए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो के कैप्शन में वरुण धवन ने फैंस को दिवाली और धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। गौर करें वरुण के वर्क फ्रंट की तरफ तो आने वाले समय में वरुण फिल्म 'भेड़िया 2' में नजर आएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।