वरुण धवन ने शेयर किया आगामी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ से जुड़ा अपडेट, देखें वायरल फोटो
अभिनेता वरुण धवन अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने अपने अपने ट्विटर हैंडल पर आगामी फिल्म जुग जुग जियो से जुडा अपडेट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरिश पुरी की तस्वीर भी शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता वरुण धवन अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने अपने ट्विटर हैंडल पर आगामी फिल्म जुग जुग जियो से जुडा अपडेट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरिश पुरी की तस्वीर भी शेयर की है, जिसपर लिखा 'जुग जुग जियो बेटा'।
इस तस्वीर को ट्विटर हैंडल पर शेयर कर उन्होंने बताया कि फिल्म जुग जुग जियो से जुडे अपडेट शेयर करने का घोषणा की हैं। अभनेता ने लिखा, 'आज शाम तक रिलीज की तारीख की घोषणा करने वाला हूं'। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन और किराया आडवाणी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
Gonna announce the release date today at 4 pm tab tak ……… pic.twitter.com/kscGZoYIUV— VarunDhawan (@Varun_dvn) November 20, 2021
वहीं बात अगर वरुण धवन के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री कृति सेनन के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो शशांक खेतान की फिल्म रणभूमि और मिस्टर लेले में नजर आने वाले हैं।
वरुण धवन को आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म कुली नंबर 1 में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ देखा गया था। ये फिल्म पिछले साल क्रिसमस के मौके पर ओटीटी प्लेट फॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।