Move to Jagran APP

माधुरी दीक्षित के इशारों पर नाचते थे वरुण धवन, इतने मार्क्स किए हासिल

फिल्म 'जुड़वां 2' 29 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 17 Sep 2017 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 05:50 PM (IST)
माधुरी दीक्षित के इशारों पर नाचते थे वरुण धवन, इतने मार्क्स किए हासिल
माधुरी दीक्षित के इशारों पर नाचते थे वरुण धवन, इतने मार्क्स किए हासिल

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। माधुरी को लेकर एक्टर वरुण धवन ने जागरण सिनेमा समिट में एक दिलचस्प बात बताई है कि वो बचपन में माधुरी के इशारों पर नाचते थे।  

loksabha election banner

वरुण कहते हैं, 'जब मैं छोटा था तो माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'अंदाज़' के समय उनके साथ सेट पर समय बिताने का मौका मिलता था। हम जब शूट पर जाते या आते रहते थे, तब माधुरी दीक्षित मुझे बस में फिल्मी गानों पर डांस करवाया करती थी। खास बात यह है कि वह हर बार मुझे अलग-अलग गानों पर डांस करने को कहा करती थी। इसके लिए माधुरी दीक्षित मुझे डांस करने पर मार्क्स भी दिया करती थी।' आपको बता दें कि, वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वां 2' 29 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।

यह भी पढ़ें: आमिर खान और अमिताभ में होगी तलवारबाजी, जानिये इस जंग की वजह

बताते चलें कि, जुड़वा 2 सलमान ख़ान की जुड़वा का सीक्वेल है जिसे भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सलमान के अलावा करिश्मा कपूर और रंभा की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म 'जुड़वां 2' 29 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.