विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण धवन ने फिल्म ‘भेड़िया’ का लोगो किया रिवील, इस दिन आए फिल्म का फर्स्ट लुक

By Nitin YadavEdited By:
Published: Wed, 24 Nov 2021 12:05 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी जबरदस्त एक्टिंग और शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच बुधवार सुबह उन्होंने ...और पढ़ें

Varun Dhawan revealed logo of 'Bhediya'. photo soruce @instagram.
Varun Dhawan revealed logo of 'Bhediya'. photo soruce @instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी जबरदस्त एक्टिंग और शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। वरुण सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच बुधवार सुबह उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म भेड़िया का लोगो वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में कुछ डरावी आवाजों के साथ फिल्म का नाम भेड़िया लिखा दिख रहा है। साथ ही अभिनेता ने जानकारी दी है कि फिल्म का फर्स्ट लुक गुरूवार को रिलीज किया जाएगा। इस लॉगो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर वरुण धवन फिल्म निर्माता और को-स्टार को टैग करते हुए ने कैप्शन लिखा, ‘भेड़िया, कल होगी भेडिया से पहली मुलाकात।’

वरुण द्वारा शेयर किए इस मोशन पोस्टर को कुछ ही मिनट हुए हैं लेकिन अब तक (खबर लिखे जाने तक) लगभग 2 लाख लोग देख चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अभिनेता वरुण धवन एक मिलिट्री ऑफिसर खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक भी अहम किरदार निभा रहे हैं। अमर कौशिश द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं। वरुण की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को अगले साल रिलीज किया जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by BHEDIYA (@varundvn)

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं, जबकि अनिल कपूर और नीतू कपूर उनके माता पिता का रोल प्ले करते दिखेंगे। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन और किराया आडवाणी लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

फिल्म में उनके अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म कुली नंबर 1 में सारा अली खान के साथ देखा गया था। अभिनेता की फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।