आयुष और वरीना से पहले देखिए वरुण धवन का गरबा डांस
आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की फिल्म लवयात्री 5 अक्टूबर रिलीज होने जा रही है।
मुंबई। फिल्म लवयात्री को लेकर लगातार प्रमोशन जारी है और फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में जहां एक ओर स्टारकास्ट आयुष शर्मा और वरीन हुसैन ने खूब जोर लगाया वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने भी इस फिल्म को प्रमोट किया है। एेसे में बॉलीवुड के कई सितारे भी इस फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे लवयात्री के ढोलीडा गीत पर थिरकते नजर आ रहे हैं। अगर वीडियो को ध्यान से देखें तो समझ में आएगा कि वरुण जिम में हैं और उनके साथ एक और व्यक्ति है जो गीत पर डांस में उनका साथ दे रहा है। इस वीडियो में वरुण काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता मामले पर बोले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
लव यात्री को सलमान द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। वरुण हमेशा से सलमान को एडमायर करते आए हैं और इनकी बॉन्डिंग भी जबरदस्त हैं। तो इस वीडियो के माध्यम से वरुण ने फिल्म को प्रमोट कर सलमान को भी खुश जरूर किया है। हमने आपको बताया था कि, सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग इन दिनों अबू धाबी में चल रही है। सलमान खान की इस फिल्म में वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म जुड़वा 2 में आपको याद होगा कि वरुण धवन की फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किरदार निभाया था। वरुण की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में भी सलमान खान गणेशा के रूप में वरुण धवन के साथ थे। अब बारी वरुण की आयी तो वरुण सलमान की इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: तो क्या अनूप जलोटा के बाद जसलीन भी होंगी घर से बाहर
फिल्म लव यात्री में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की अहम भूमिका हैl दोनों का इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में डेब्यू होने जा रहा हैl एक प्रेम कहानी है जोकि गुजरात की पृष्ठभूमि में दिखाई जायेगी l फिल्म के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद इस फिल्म का नाम बदलकर लव यात्री रखा गयाl इसके पहले इस फिल्म का नाम लव रात्रि रखा गया थाl