विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 की सफलता के बीच दर्द में Varun Dhawan, कैमरे से बचने के चक्कर में एक्टर की टेलबोन हुई फ्रैक्चर

Published: Thu, 29 Jan 2026 03:19 PM (IST)

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 में मुख्य भूमिका में वरुण धवन भी हैं। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस ...और पढ़ें

वरुण धवन को लगी गंभीर चोट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

वरुण धवन को लगी गंभीर चोट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 (Border 2) में वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में जान फूंक दी। फिल्म रिलीज के बाद से ही सफलता के झंडे लहरा रही है। इस बीच अभिनेता ने अपना दर्द बयां किया है।

एक तरफ बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है, दूसरी ओर वरुण धवन सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से नए-नए किस्से शेयर कर रहे हैं। हाल ही में, एक्टर ने बताया कि एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान उनके साथ क्या हुआ, जिसका दर्द अभी भी कम नहीं हुआ है।

एक्शन सीक्वेंस में घायल हुए थे वरुण

दरअसल, वरुण धवन को एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान चोट लग गई है। उनका टेलबोन फ्रैक्चर हो गया है। एक्टर ने बॉर्डर 2 के सेट से एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि उन्हें अब तक की सबसे बुरी चोट लगी है।

वरुण धवन को हुआ फ्रैक्चर

कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा, "बॉर्डर 2 के सेट पर मुझे अब तक की सबसे बुरी चोट लगी। जब मैं कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश कर रहा था, तब मेरी टेलबोन एक चट्टान से टकरा गई। वह अब तक का सबसे बुरा दर्द था जो मैंने महसूस किया। मेरी टेलबोन में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया जिससे मैं अभी भी ठीक हो रहा हूं। उस दिन मेरी मदद करने के लिए अपनी टीम का शुक्रगुजार हूं, मैं मुश्किल से चल पा रहा था लेकिन हमने काम जारी रखा। इस सफर के लिए आभारी हूं।"

यह भी पढ़ें- 'मर्द 60 की उम्र में भी रोमांटिक हीरो...', बॉलीवुड में पक्षपात पर Border 2 एक्ट्रेस मोना सिंह का तंज!

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

बॉर्डर 2 की कमाई

बॉर्डर 2 इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार हो गई है। मात्र एक हफ्ते में ही फिल्म 200 करोड़ के पार चली गई है, जबकि दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के करीब पहुंच गया है। अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म में वरुण के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।

यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Collection: बॉर्डर पार सनी देओल की फौज का कमाल, 6 दिन में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई से किया दंग