विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉलीवुड चले Varun Dhawan, करेंगे दमदार एक्शन ; बड़े निर्माता की फिल्म में हुई 'बॉर्डर 2' एक्टर की एंट्री?

Published: Fri, 22 May 2026 06:25 PM (IST)

डेविड धवन के लाडले वरुण धवन को फाइनली हॉलीवुड में अपने कदम जमाने का मौका मिल गया है। अभिनेता की एक बड़ी एक्शन फिल्म के लिए बात चल रही है।

वरुण धवन हॉलीवुड फिल्म में करेंगे काम/ फोटो- Instagram

वरुण धवन हॉलीवुड फिल्म में करेंगे काम/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' के सुपरहिट होने बाद वरुण धवन( Varun Dhawan) का डूबता करियर ट्रैक पर लौटा था। अब हाल ही में वरुण धवन अपने करियर का सबसे बड़ा स्टेप लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता जल्द ही एक बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।

हॉलीवुड फिल्म में दमदार एक्शन करेंगे वरुण धवन?

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण निर्माता लॉरेंस कासानॉफ के एक बड़े पैमाने पर बनने वाली हॉलीवुड एक्शन फिल्म से जुड़ रहे हैं। प्रोड्यूसर को मॉर्टल कॉम्बैट फ्रैंचाइज से जुड़ाव के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वरुण धवन को जो हॉलीवुड प्रोजेक्ट ऑफर हुआ है, उसकी कहानी 'समानांतर ब्रह्मांड' पर बेस्ड होगी। पिछले कुछ हफ्तों से बड़ी तेजी के साथ वरुण धवन और प्रोडक्शन टीम के बीच बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में वरुण निर्माता 'लॉरेंस कासानॉफ से कनेक्ट भी हुए थे और दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत चल रह है। हालांकि, अभी तक चीजें पूरी तरह से फाइनलाइज नहीं हुई है, लेकिन अगर सबकुछ सही जाता है, तो उनका यह स्टेप उनके करियर को एक नई ऊंचाई दे सकता। फिलहाल वरुण या उनकी टीम की तरफ से इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर किसी तरह का स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें- लास्ट मोमेंट पर कैंसिल हुआ Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर लॉन्च, मेकर्स ने बताई बड़ी वजह

varun dhawan hollywood project  (1)

है जवानी तो इश्क होना की रिलीज का इंतजार

वरुण धवन की शानदार हॉलीवुड की एक्शन फिल्म के बारे में और भी ज्यादा जानने के लिए फैंस उत्सुक हैं। हालांकि, उससे पहले उनकी ज्यादा एक्साइटमेंट एक्टर की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर है, जो एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। फिल्म के निर्देशन की कमान दिग्गज डायरेक्टर और वरुण के पिता डेविड धवन (David Dhawan) ने संभाली है।

varundvn_1778053866_3890919952471592133_266928623

मूवी में वरुण धवन के अपोजिट पहली बार मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े काम कर रही हैं। इस फिल्म का टीजर तो दर्शक देख चुके हैं, फिलहाल टेक्निक ग्लिच के कारण मूवी का ट्रेलर सामने आने में देरी हो रही है। यह फिल्म 5 जून जो बॉबी देओल (Bobby Deol) की बंदर के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी। 

यह भी पढ़ें- Salman Khan के किनारा करने के बाद Varun Dhawan भी 'नो एंट्री 2' से हुए रिप्लेस? कास्टिंग को लेकर फंसा पेंच