विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varun Dhawan Video: वरुण धवन ने नाचते-गाते खास अंदाज में साल 2022 को कहा अलविदा, देखें वीडियो

By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
Published: Wed, 28 Dec 2022 09:39 PM (IST)

Varun Dhawan Video सोशल मीडिया पर वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी फिल्म जुग ...और पढ़ें

Varun Dhawan goodbye to 2022 in a special way dancing and singing watch video
Varun Dhawan goodbye to 2022 in a special way dancing and singing watch video

नई दिल्ली, जेएनएन। Varun Dhawan Video: साल 2022 खत्म होने के कुछ ही दिन शेष है और ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता अपने चाहने वालों को नए साल में प्रवेश करने और नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।  इसी क्रम में अब अभिनेता वरुण धवन ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो साल 2022 को अपने खास अंदाज में अलविदा कह रहे हैं।  

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता शर्टलेस होकर अपनी फिल्म जुग जुग जियो के एक गाने पर डांस कर रहे हैं और अपने चाहने वालों को साल 2022 को एक अच्छे मोड़ पर अलविदा बोलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने लिखा, एक अच्छे नोट पर 2022 को अलविदा, जुग जुग जियो सभी लोग। वरुण धवन द्वारा शेयर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

सिटाडेल फ्रेंचाइजी से मिलाया हाथ

हाल ही में वरुण धवन के सिटाडेल फ्रेंचाइजी की इंडियन ओरिजिनल सीरीज से जुड़ने की खबरें सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि भारत की अनटाइल्ड सिटाडेल सीरीज में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सिटाडेल सीरीज को राज और डीके की सुप्रसिद्ध जोड़ी निर्देशन करेगी। अभिनेता की ये सीरीज अगले साल 2023 में शुरू होगी।

वरुण धवन का वर्कफ्रंट

वहीं, बात अगर वरुण धवन के वर्कफ्रंट की करें तो वो अगले साल बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। वरुण धवन जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बवाल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म अगले साल अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा अभिनेता रणभूमि, मिस्टर लेले और लवली सिंह जैसी फिल्मों में नजर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

जानकारी  के अनुसार अभिनेता को आखिरी बार हाल  ही में रिलीज हुई फिल्म भेडिया में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे युवा का किरदार निभाया है, जिसको भेड़िया के काटने के बाद उसका शरीर धीरे-धीरे भेड़िया का रूप ले रहा है। जबकि कृति सेनन ने एक डॉक्टर का किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने बिग बॉस में की तोड़फोड़, घर से बाहर निकलने का लिया निर्णय