Move to Jagran APP

Varaun Dhawan ने अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पत्नी, मां और भाभी के साथ तस्वीरें की शेयर, कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने सोमवार 8 मार्च को अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी नताशा दलाल मां और भाभी की तस्वीर शेयर कर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा कर सभी को विमंस डे की शुभकामनाएं दी हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 11:51 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 11:51 AM (IST)
Varaun Dhawan ने अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पत्नी, मां और भाभी के साथ तस्वीरें की शेयर, कही ये बात
Varaun Dhawan shared pictures with wife, mother and sister-in-law on International Women's Day. photo source @varundvn instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सोमवार 8 मार्च को अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंनें अपनी जिंदगी से जुड़ी महिलाओं के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा और तस्वीरें शेयर की हैं।

loksabha election banner

उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी नताशा दलाल, मां, भाभी और घर की सभी महिला सदस्यों को महिला दिवस की शुभकामनांए दी हैं। साथ ही वरुण अपनी भतीजी जानवी के साथ भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘महिला दिवस की शुभकामनाएं, भारतीय नारी सब पे भारी।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘ये अच्छी बात है कि हम सभी सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करते हैं और इस दिन को विशेष बनाते हैं। लेकिन असली काम तब होगा जब हम वास्त में अपने देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएंगे।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

अभिनेता की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों को अब तक (खबर लिखें जाने तक) 15 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। आपको बता दें वरुण धवन और नताशा दलाल अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड से 24 जनवरी को मुंबई के अली बाग में शादी रचाई थी। अक्सर दोनों को साथ में घूमते और पार्टी करते स्पॉट किया जाता था। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की थी। उनकी इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

बता दें एक्टर वरुण धवन ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित ही थी। वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में नजर आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.