नई दिल्ली, जेएनएन । देश में हर जगह प्रेमी जोड़े वेलेंटाइन डे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई अपनी मोहब्बत का इजहार कर रहा है। वहीं फिल्मी सितारे खास अंदाज में अपने पार्टनर के साथ प्यार के इस दिन को मनाया है। साथ ही फैंस को वेलेंटाइन डे विश कर रहे हैं। बहुत से सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पार्टनर की तस्वीर साझा की है और फैंस को वेलेंटाइन डे विश किया है।
खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पति श्रीराम नेने के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित एक-दूसरे की आंखो में देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने अपने फैंस को वेलेंटाइन डे विश किया है। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी खास अंदाज में वेलेंटाइन डे मनाया है।
Celebrate love every day ❤️
Happy #ValentinesDay pic.twitter.com/TwoJNwRmA9
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) February 14, 2021
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक-दूसरे को किस करते हुए और फिर वेलेंटाइन डे का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ बिपाशा बसु ने एक खास पोस्ट भी लिखा है। पोस्ट में उन्होंने पति और फैंस को वेलेंटाइन डे विश किया है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
वहीं अभिनेत्री ट्विकंल खन्ना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए फैंस को वेलेंटाइन डे विश किया है। मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर पति रोहनप्रति सिंह के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें वेलेंटाइन डे विश किया है। खास बात यह है कि वेलेंटाइन डे के खास मौके पर रोहमनप्रति सिंह ने नेहा कक्कड़ के नाम का अपने हाथ पर टैटू बनाया है।
इनके अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते हुए अपने पार्टनर्स को वेलेंटाइन डे विश किया है। इन सभी सितारों के पोस्ट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
a