Move to Jagran APP

Valentine Day 2021: 'तेरे नाम' से लेकर 'रांझणा' तक, अधूरे प्यार की कहानी को बयां करती है बॉलीवुड के ये 5 शानदार फिल्में

बहुत से लोगों को अपनी जिंदगी में मोहब्बत का वह मुकम्मल जहां नहीं मिलता जिस उम्मीद के साथ वह जी रहे होते हैं। इसी तरह बॉलीवुड की भी कई फिल्में हैं जो अधूरे प्यार की कहानी को बयां करती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 05:20 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 07:49 AM (IST)
Valentine Day 2021: 'तेरे नाम' से लेकर 'रांझणा' तक, अधूरे प्यार की कहानी को बयां करती है बॉलीवुड के ये 5 शानदार फिल्में
फिल्म तेरे नाम और रांझणा,, Instagram : bhumika_chawla_t/pak_dum

नई दिल्ली, जेएनएन । इन दिनों वेलेंटाइन डे वीक जारी है। प्यार के मौसम में हर कोई अपने दिल की बात अपनी मोहब्बत से कहने के लिए तैयार रहता है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनकी प्रेम कहानी शुरू तो होती है लेकिन कभी पूरी नहीं होती। बहुत से लोगों को अपनी जिंदगी में मोहब्बत का वह मुकम्मल जहां नहीं मिलता, जिस उम्मीद के साथ वह जी रहे होते हैं। इसी तरह बॉलीवुड की भी कई फिल्में हैं जो अधूरे प्यार की कहानी को बयां करती हैं। वेलेंटाइन डे वीक के इस खास मौके पर हम आज आपको बॉलीवुड की ऐसी की फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।

loksabha election banner

फिल्म- क्या यही प्यार है

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है जो एक लड़की को बेइंतहा मोहब्बत करता है, लेकिन वह लड़की अपनी पढ़ाई, परिवार और भविष्य की चिंता की वजह से प्यार में नहीं पड़ना चाहती है। जबकि लड़का लड़की से प्यार करने के चक्कर में अपने भाई तक को गवां देता है। हालांकि फिल्म के अंत तक लड़की को प्यार का असली मतलब समझ आता है लेकिन तब तक लड़का अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर चुका होता है। अधूरे प्यार की कहानी कहती फिल्म क्या यही प्यार है साल 2002 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमीशा पटेल, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे।

फोटो-bollysongindonesia

फिल्म- देवदास

इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। फिल्म देवदास की कहानी एक ऐसे लड़के की जो अपने बचपन के प्यार से शादी करना चाहता है, लेकिन पारिवारिक हैसियत की वजह से लड़के का परिवार शादी करने से मना कर देता है। जिसके बाद लड़की का परिवार उसकी शादी कहीं ओर कर देता है। बचपन के प्यार की जुदाई के गम में लड़के को शराब की लत लग जाती है और वह देवदास बनकर मर जाता है। फिल्म देवदास साल 2002 में आई थी।

फोटो-srkspic

फिल्म- तेरे नाम

यह बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में से एक है। फिल्म तेरे नाम में सलमान खान और भूमिका चावला मुख्य भूमिका में थे। यह सलमान खान की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अधूरे प्यार की कहानी की बेहद शानदार अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसको एक लड़की का प्यार पाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। लेकिन जब वह प्यार मिलता है तो लड़का एक घटना का शिकार होकर पागल हो जाता है। फिल्म तेरे नाम साल 2003 में आई थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhumika Chawla (@bhumika_chawla_t)

फिल्म- रॉकस्टार

इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म रॉकस्टार साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी में प्यार करने वाले एक ऐसे जोड़े की है जिनका एक-दूसरे से अलग होने के बाद जीना मुश्किल हो जाता है। यह फिल्म भी अधूरे प्यार की कहानी कहती है। फिल्म रॉकस्टार का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।

फोटो-Instagram : viyogiii

फिल्म- रांझणा

यह फिल्म भी बचपन के प्यार की कहानी को बयां करती है। फिल्म रांझणा अभिनेता धनुष, अभय देओल और अभिनेत्री सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म रांझणा की कहानी एक ऐसे लड़के की है जो बचपन से एक लड़की से प्यार करता है। जब लड़की के घरवाले लंबे समय के लिए उसको दिल्ली पढ़ने के लिए भेज देते हैं तो लड़की उसके प्यार को भूल जाती है और किसी और से प्यार कर लेती हैं। इसके बाद जब लड़के को इस बारे में पता चलता है तो उस लड़की से प्यार हासिल करने के लिए हर तरह की कोशिश करने लगता है। प्यार पाने के लिए वह लड़का आखिर में अपनी जान तक दे देता है। फिल्म रांझणा साल 2013 में आई थी।

फोटो-Instagram : pak_dum


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.