रणवीर संग 'बेफ्रिके' में नजर आएगी ये सेक्सी एक्ट्रेस!
सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं वाणी कपूर लंबे अंतराल के बाद फिर हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इस बार वाणी, रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी।
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं वाणी कपूर लंबे अंतराल के बाद फिर हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इस बार वाणी, रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी।
ये हॉट एक्ट्रेस बनेगी धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड, जो नहीं हैं इस दुनिया में
वाणी 'शुद्ध देसी रोमांस' के बाद किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आईं। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था। कुछ बोल्ड सीन भी इस फिल्म में उन्होंने दिए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक तमिल फिल्म 'आहा कल्याणम' में काम जरूर किया।
यश राज बैनर की खोज वाणी अब आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म 'बेफ्रिके' में नजर आ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म वाणी, रणवीर के अपोजिट नजर आएंगी। हालांकि सुनने में ये भी आ रहा है कि कई और एक्ट्रेसेस से भी इस फिल्म के बारे में बात की जा रही है।
'दिलवाले' और 'बाजीराव' के टकराव पर बोलीं प्रियंका, जानें क्या कहा
लेकिन लग तो यही रहा है कि लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की राह देख रहीं वाणी का इंतजार खत्म होने जा रहा है।