Move to Jagran APP

नी मैं यार मनाना नी गाने पर देखिए वाणी कपूर का बेहतरीन डांस

वाणी कपूर जल्द रितिक रोशन के साथ काम करती नज़र आएंगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 16 Oct 2017 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 06:44 PM (IST)
नी मैं यार मनाना नी गाने पर देखिए वाणी कपूर का बेहतरीन डांस
नी मैं यार मनाना नी गाने पर देखिए वाणी कपूर का बेहतरीन डांस

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'दाग' के प्रसिद्ध गाने 'नी मैं यार मनाना नी' पर परफॉर्म करके एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। फिल्म 'दाग' का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था जिसका यह गाना भी काफी प्रसिद्ध है। 

loksabha election banner

फिल्म 'दाग' का प्रसिद्ध गाना 'नी मैं यार मनाना नी' को रीमिक्स कर एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया है वाणी कपूर। यह एक तरह से ट्रिब्यूट है। इस गाने के बारे में बताते हुए वाणी कहती हैं, 'नी मैं यार मनाना नी' यह एक सदाबहार गाना है जो कि मेरा पसंदीदा भी है। साथ ही यह यश चोपड़ा की फिल्म का है। यह गाना आप जिससे प्यार करते है उसे कभी नहीं छोड़ने की बात करता है। मैंने जब इस गाने को सुना तो मैं तभी इससे जुड़ गई। मैंने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है और अपने सपने का पीछा किया है और मैं ईश्वर का धन्यवाद देती हूं। यह गाना मेरे लिए बहुत खास है और मैं आशा करती हूं सभी को मेरी ओर से दिया यह ट्रिब्यूट पसंद आएगा।' गौरतलब है कि इस फिल्म में राजेश खन्ना के अलावा राखी गुलजार, शर्मिला टैगोर और प्रेम चोपड़ा की मुख्य भूमिका थी। खास बात यह है कि ओरिजिनल गाने को लता मंगेशकर और आशा भोसले ने साथ गाया था। यह अपने जमाने का प्रसिद्ध गाना था। वहीं इस गाने को दोबारा वाणी कपूर ने शूट कर बेहतरीन डांस किया है। नए गाने को याशिता शर्मा ने आवाज दी है।  

यह भी पढ़ें: अनुपम टोटका: 26 साल से सिर्फ़ एक ही तरह के कपड़े पहन कर क्यों यात्रा करते हैं खेर

आपको बता दें कि, वाणी कपूर जल्द रितिक रोशन के साथ काम करती नज़र आएंगी। उनकी यह फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी। 2016 दिसंबर में वाणी कपूर की फिल्म बेफिक्रे आई थी। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह अहम भूमिका में थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.