विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttam Kumar का वो दर्द भरा गीत, जिसने 'बंगाली बाबू' को दिलाई पहचान; 100वीं जयंती पर गूंज रहा है गाना

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:07 PM (IST)

सिनेमा के महान कलाकार उत्तम कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनके एक कल्ट सॉन्ग को याद किया जा रहा है।

उत्तम कुमार का गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

उत्तम कुमार का गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. उत्तम कुमार की 100वीं जयंती आज

  2. 51 साल पहले आया था दर्द भरा गीत

  3. किशोर कुमार की आवाज में आज भी अमर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उत्तम कुमार सिनेमा जगत के उन चुनिंदा महानायकों में से एक थे, जो पर्दे पर अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते थे। आज उनकी 100वीं जयंती मनाई जा रही है और इस वजह से बंगाली सिनेमा के वेटरन एक्टर उत्तम साहब को याद किया जा रहा है।

इस आधार पर आज हम आपको उत्तम कुमार के एक ऐसे दर्द भरे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने हिंदी सिनेमा में इस कलाकार को पहचान दिलाई थी। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा है-

उत्तम कुमार का कल्ट सॉन्ग

अभिनेता उत्तम कुमार के जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। वह गीत साल 1975 में आई उत्तम कुमार और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की कल्ट क्लासिक फिल्म अमानुष से नाता रखता है और इस सॉन्ग का टाइटल है- दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा... (Dil Aisa Kisi Ne Mera Toda)।

uttam kumar 100th birth anniversary

यह भी पढ़ें- पीएम Narendra Modi को आई अभिनेता उत्तम कुमार की याद, 'मन की बात' में सिनेमा के दिग्गज को दी श्रद्धांजलि

जी हां अमानुष के दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा... गीत के दम पर उत्तम कुमार को हिंदी सिनेमा में अधिक लोकप्रियता मिली। उनके इस गाने को श्रोताओं ने खूब सुना और आज भी इसे कल्ट सॉन्ग माना जाता है। किशोर कुमार ने जिस अंदाज में इसे गाया था, वह सुनकर आज भी दिल को सुकून पहुंचता है। इसके अलावा उत्तम दादा की सादगी और दमदार अभिनय ने इसे गीत को और भी खास बना दिया था। 

यही कारण है कि पिछले 51 सालों से उत्तम कुमार का दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा... आइकॉनिक सैड सॉन्ग बना हुआ है। गौर करें इसकी मेकिंग की तरफ तो किशोर दा की गायिकी के अलावा श्यामल मित्रा के संगीत ने इस गीत में जान फूंकने का काम किया था और फेमस गीतकार इंदीवर ने इसके लिरिक्स को लिखकर हमेशा-हमेशा के लिए अमर किया था। 

उत्तम कुमार की 100वीं जयंती 

आज ही के दिन 100 साल पहले 3 सितंबर 1926 को कोलकाता के अहिरीटोला में (उनके मामा का घर) उत्तम कुमार का जन्म हुआ था। बंगाली सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी उत्तम दादा ने काफी नाम कमाया था। अपने 5 दशक से लंबे एक्टिंग करियर के दौरान उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। 

यह भी पढ़ें- 44 साल से जन्माष्टमी पर गली-मोहल्लों में 'शोर' मचा रहा Kishore Kumar का गीत, सुनते ही झूम उठते हैं 'कृष्ण' भक्त