उर्वशी रौतेला जल्द साद लामरज्रेड के अगले म्यूजिक वीडियो में अरबी अवतार में आएंगी नजर, देखें तस्वीरें
Urvashi Rautela Will Collaborate With Arabic Singer Saad Lamjarred एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला जल्द अरबी सिंगर साद लामरज़्रेड के साथ एक सांग में नजर आएंगी।
नई दिल्ली, जेएनएनl उर्वशी रौतेला हाल ही में दुबई गई थीं और सूत्र बताते हैं कि उन्होंने वहां साद लामरज्रेड के साथ एक करार किया है, क्योंकि सिंगर साद लामरज्रेड उर्वशी को अपने अगले वीडियो में लेना चाहते हैं। यह उर्वशी का पहला अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट होगा। उर्वशी रौतेला का नया म्यूजिक वीडियो 'एक डायमंड दा हार' को दर्शकों से शानदार रिव्यू दिए है।
मीट ब्रदर्स द्वारा बनाए गये पेप्पी ट्रैक शादी में डांस करने के लिए एकदम सही नंबर है। उर्वशी रौतेला ने हमेशा की तरह शानदार डांस किया और उनके फैंस उन्हें देसी अवतार में देखकर खुश हो रहे हैं। इस वीडियो के बाद खूबसूरत अभिनेत्री को उनके प्रशंसकों द्वारा 'एक्सप्रेशन क्वीन' कहा जा रहा है।
वह हाल ही में अपनी वर्क कमिटमेंट के लिए दुबई में थीं और एक्ट्रेस ने अरबी सिंगर साद लामरज़्रेड के साथ मुलाकात की। आपको बता दें कि साद लामरज्रेड एक फेमस अंतरराष्ट्रीय मोरक्को कलाकार है और उन्होंने कई मेगा हिट अरबी सांग दिए हैंl जिन्हें यू-ट्यूब पर पसंद किया गया हैं। उनके एक गाने को जनवरी 2020 तक 791 मिलियन व्यू मिले है।
उर्वशी से मिलने पर साद ने कहा, ‘उर्वशी एक बहुत अच्छी लड़की है। मैंने उसका नया म्यूजिक वीडियो देखा है और वह बिल्कुल ग्लैमरस लग रही है। वह अरबी अवतार में भी उतनी ही खूबसूरत लगेगी! सूत्रों का कहना है कि उर्वशी ने साद लामरज्रेड के साथ एक करार पर साइन करने के लिए भी दुबई गई थी, क्योंकि वह उन्हें अपने अगले म्यूजिक वीडियो में लेना चाहते है।
सूत्र ने यह भी बताया कि उर्वशी साद के साथ गाना करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि यह उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट होगा और वह इसके लिए तैयार हैं। अब वे डेट्स और अन्य चीजों पर काम कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला अपने गानों के अलावा क्रिकेटर्स से अपने रिश्ते को लेकर भी खबरों में रहती हैंl