विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uorfi Javed ने कैमरे के सामने किया Orry को Kiss, लोग बोले- शादी करोगे क्या...

Published: Sat, 15 Jun 2024 02:26 PM (IST)

उर्फी जावेद एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। आपको इंस्टा स्क्रॉल करने ...और पढ़ें

Urfi Javed and Orry are good friends
Urfi Javed and Orry are good friends

HighLights

  1. उर्फी जावेद और ओरी काफी अच्छे दोस्त है
  2. पार्टी से बाहर निकलते हुए उर्फी ने ओरी को किया Kiss
  3. लोगों ने कहा- बेस्ट कपल हैं दोनों

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उर्फी जावेद और ओरहान अवत्रामणि (Orry) कई बार साथ में पार्टीज आदि में स्पॉट किए जाते हैं। कई बार लोगों का कहना ही क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में 14 जून की रात सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी और उर्फी को कैमरे के लिए पोज करते देखा गया।

इस दौरान दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। उर्फी ने ओरी के गालों को किस (Kiss) किया। ये देखकर एक पैपराजी ओरी से सवाल करता है कि क्या वो उर्फी से शादी करेंगे? इसके जवाब में ओरी कहते हैं क्यों नहीं, कौन नहीं करेगा?

लोगों ने कहा - क्यूट कपल

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कई सारे यूजर्स इस जोड़ी पर अपना प्यार लुटाने लगे। फैंस का कहना है कि दोनों साथ में क्यूट लग रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- 'पता नहीं क्यों लेकिन पहली बार मुझे ये दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं।' 'आज फील हुआ कि भगवान ने सबके लिए कोई ना कोई बनाया है', एक अन्य यूजर ने कमेंट किया। वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर बेस्ट कपल लिखकर कमेंट किया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें: सिर्फ लैपटॉप बैग पहनकर सड़क पर आ गईं उर्फी जावेद, कैमरे के सामने खुद ही लगीं उतारने और फिर...

टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी हैं उर्फी

उर्फी और ओरी काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को अक्सर अनन्या पांडे, सुहाना खान और अन्य लोगों के साथ पार्टी करते देखा गया है। वहीं उर्फी को बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में देखा गया था। उर्फी को अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए जाना जाता है।

सोशल मीडिया खोलते हुए आपको उनका कोई ना कोई वीडियो तैरता जरूर दिख जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियलों में भी देखा गया। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके अलावा,उन्होंने हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर अपने आने वाले शो की भी घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: 'कुत्तों की तरह ट्रीट करते हैं', Uorfi Javed ने बताया टीवी में साइड एक्ट्रेस के तौर पर उनके साथ क्या-क्या हुआ