विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming Movies: 'धुरंधर' का साम्राज्य हिलाने आ रहीं 11 फिल्में, डर-एक्शन और कॉमेडी से भरा होगा अप्रैल का महीना

Published: Mon, 30 Mar 2026 04:06 PM (IST)

Upcoming Movies In April: अप्रैल के महीने में सिनेमाघर गुलजार होने वाले हैं। इस महीने न केवल एक्शन या कॉमेडी, बल्कि हॉरर फिल्मों का भी दबदबा देखने को मिलेगा।

अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्च का महीना धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के नाम रहा। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 के आगे कोई भी फिल्में नहीं चल पाईं। 

मात्र 10 दिनों में 800 करोड़ के पार कारोबार करने वाली रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भले मार्च के महीने में राज करने में कामयाब रही, लेकिन अप्रैल में धुरंधर 2 को टक्कर देने कई बड़ी फिल्में आ रही हैं।

अप्रैल के महीने में एक्शन से लेकर हॉरर और कॉमेडी जॉनर की 11 फिल्में रिलीज हो रही हैं। यहां रही लिस्ट...

चिरंजीवी हनुमान- द एटेर्नल (Chiranjeevi Hanuman- The Eternal)

माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म चिरंजीवी हनुमान में भगवान हनुमान की जर्नी को दिखाया जाएगा। फिल्म के जरिए ऑडियंस उनकी शुरुआती जिंदगी से लेकर भगवान राम के भक्त बनने तक के कुछ खास पलों से रूबरू होगी।

रिलीज डेट- 2 अप्रैल 2026

जॉनर- माइथोलॉजिकल

पल्लीचट्टम्बी (Pallichattambi)

चटाम्बी के छोटे से गांव में रहने वाला एक शातिर आदमी की जिंदगी कैसे उसी की योजनाओं पर भारी पड़ जाएंगी, पल्लीचट्टम्बी की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमने वाली फिल्म है।

रिलीज डेट- 9 अप्रैल 2026

जॉनर- एक्शन थ्रिलर

स्टार कास्ट- टोविनो थॉमस, कयाडु लोहर, विजय राघवन, जॉनी एंटनी

Pattalchattambi

रैगल (Ragle)

रैगल महान सिख योद्धा हरि सिंह नलवा की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म है। महाराजा रणजीत सिंह के सबसे भरोसेमंद जनरल कहे जाने वाले हरि सिंह ने अपनी बहादुरी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया था।

रिलीज डेट- 10 अप्रैल 2026

जॉनर- हिस्टोरिकल ड्रामा

स्टार कास्ट- सुरिंदर सिंह, राकेश बेदी

भूत बंगला (Bhooth Bangla)

डेढ़ दशक बाद प्रियदर्शन हॉरर और कॉमेडी के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक हॉन्टैड बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है जहां शादी करना मना है।

रिलीज डेट- 10 अप्रैल 2026

जॉनर- हॉरर, कॉमेडी

स्टार कास्ट- अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, असरानी, मनोज जोशी

wqd

डकैत (Dacoit)

अपकमिंग फिल्म डकैत की कहानी दो एक्स लवर्स की है जो कई बड़ी डकैतियों की एक कड़ी के जरिए फिर से एक-दूसरे से मिलते हैं।

रिलीज डेट- 10 अप्रैल 2026

जॉनर- एक्शन ड्रामा

स्टार कास्ट- अदिवी सेश, अनुराग कश्यप, मृणाल ठाकुर, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी

ली क्रोनिन्स द द ममी (Lee Cronin's The Mummy)

कहानी एक पत्रकार की है जिसकी जवान बेटी रेगिस्तान में बिना कोई निशान छोड़े गायब हो जाती है। आठ साल बाद जब वह उनके पास लौटती है, तो वह टूटा हुआ परिवार सदमे में आ जाता है।

रिलीज डेट- 17 अप्रैल 2026

जॉनर- सुपरनैचुरल थ्रिलर

स्टार कास्ट- जैक रेनर, लाइया कोस्टा, मे कैलामावी, नताली ग्रेस, वेरोनिका फाल्कन

िै़़ॉॉा

यह भी पढ़ें- 23 साल बाद हॉरर जॉनर में वापसी करेंगे Ajay Devgn, जल्द होगा नई फिल्म का एलान?

पैट्रियट (Patriot)

यह एक मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है। यह एक जासूसी थ्रिलर है जिसमें गुप्त एजेंट एक जासूसी षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा आपातकाल में तब्दील हो जाता है।

रिलीज डेट- 23 अप्रैल 2026

जॉनर- एक्शन थ्रिलर

स्टार कास्ट- ममूटी, मोहनलाल, फहाद फासिल, नयनतारा, रेवती

गिन्नी वेड्स सनी 2 (Ginny Weds Sunny 2)

यह फिल्म साल 2020 की गिन्नी वेड्स सनी की सीक्वल है जिसकी कहानी रिलेशनशिप में नई चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

रिलीज डेट- 24 अप्रैल 2026

जॉनर- रोमांस ड्रामा

स्टार कास्ट- अविनाश तिवारी, मेधा शंकर

द वॉर्डरोब (The Wardrobe)

फिल्म की कहानी एक पुरानी, शापित अलमारी पर आधारित है, जो घर में एक अशुभ शक्ति को ले आती है।

रिलीज डेट- 24 अप्रैल 2026

जॉनर- सुपरनैचुरल थ्रिलर

स्टार कास्ट- रजनीश दुग्गल

मर्सी (Mercy)

क्रिसमस ईव से पहले शेखर को यह फैसला करना है कि क्या वह अपनी मां को जाने दे। यह फैसला उसकी जिंदगी में क्या उतार-चढ़ाव लाएगा, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

रिलीज डेट- 24 अप्रैल 2026

जॉनर- ड्रामा

स्टार कास्ट- राज वसुदेव, आदिल हुसैन, निहारिका रायजादा

पेड्डी (Peddy)

1980 में आंध्र प्रदेश में सेट पेड्डी की कहानी एक जुनूनी ग्रामीण की है, जो एक शक्तिशाली विरोधी के खिलाफ अपने समुदाय के सम्मान की रक्षा के लिए खेल के माध्यम से अपने लोगों को एकजुट करता है।

रिलीज डेट- 30 अप्रैल 2026

जॉनर- एक्शन थ्रिलर

स्टार कास्ट- राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू

peddi

वैसे तो सलमान खान की फिल्म मातृभूमि भी अप्रैल में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल को तय की गई है, लेकिन ऐसे कयास लग रहे हैं कि फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 की बदल गई रिलीज डेट, अब इस दिन थिएटर्स में एंट्री मारेगी मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर