Move to Jagran APP

Upcoming Bollywood Movies In March: रूही, मुंबई सागा, साइना समेत मार्च में रिलीज़ होंगी ये फ़िल्में, देखें पूरी लिस्ट

Saina का फ़र्स्ट लुक पोस्टर साइना ने सोशल मीडिया में शेयर किया। साइना ने ट्विटर पर लिखा- अपनी आने वाली फ़िल्म साइना की पहली झलक शेयर करके बहुत ख़ुश हूं। पूरी टीम को बहु प्यार। 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 01:39 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 04:14 PM (IST)
Upcoming Bollywood Movies In March: रूही, मुंबई सागा, साइना समेत मार्च में रिलीज़ होंगी ये फ़िल्में, देखें पूरी लिस्ट
Saina and Mumbai Saga posters. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमाघरों को 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलने की इजाज़त मिलने के बाद मार्च में कई फ़िल्मों की रिलीज़ का एलान किया जा चुका है। हाल ही में बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' की रिलीज़ डेट की घोषणा फ़र्स्ट लुक पोस्टर के साथ की गयी। इसे मिलाकर मार्च में अब रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों की तादाद 7 हो गयी है।

loksabha election banner

शुरुआत 11 मार्च को राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा की फ़िल्म रूही से होगी, जो हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है और दिनेश विजन निर्माता हैं। फ़िल्म के ट्रेलर को काफ़ी सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला। यह फ़िल्म महाशिवरात्रि के मौके़ पर आ रही है और इसे 4 दिन लम्बा ओपनिंग वीकेंड मिलेगा।

12 मार्च को शरमन जोशी अभिनीत फ़िल्म मेरा फौजी कॉलिंग सिनेमाघरों में आएगी। यह फ़िल्म जंग के लिए गये एक जवान की पारिवारिक जीवन को दिखाती है। फ़िल्म में शरमन के अलावा बिदिता बाग और मुग्धा गोडसे अहम किरदारों में दिखेंगे। इसका निर्देशन आर्यन सक्सेना ने किया है। दिल्ली सरकार ने फ़िल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। 

12 मार्च को सूरज पंचोली और कटरीना कैफ़ की बहन इसाबेल कैफ़ की फ़िल्म टाइम टू डांस रिलीज़ होगी। इसाबेल की यह पहली बॉलीवुड रिलीज़ है। इस फ़िल्म का निर्देशन स्टेनली डिकोस्टा ने किया है। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू है। सलमान ख़ान ने फ़िल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया में शेयर किया था। 

इसके बाद 19 मार्च को तीन फ़िल्में आ रही हैं- फ्लाइट, संदीप और पिंकी फ़रार और मुंबई सागा आमने-सामने होंगी। संदीप और पिंकी फ़रार में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, संजय गुप्ता निर्देशित मुंबई सागा में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी और काजल अग्रवाल मुख्य किरदारों में दिखेंगे। यह गैंगस्टर-पुलिस ड्रामा है। जॉन और इमरान पहली बार पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे। फ्लाइट में मोहित चड्ढा लीड रोल में हैं। फ़िल्म की कहानी एक प्लेन हादसे में अकेले आदमी के जीवित रहने के संघर्ष को दिखाती है। 

26 मार्च को साइना रिलीज़ होगी। अमोल गुप्ते निर्देशित फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा शीर्षक किरदार में हैं।  फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर साइना ने सोशल मीडिया में शेयर किया। साइना ने ट्विटर पर लिखा- अपनी आने वाली फ़िल्म साइना की पहली झलक शेयर करके बहुत ख़ुश हूं। पूरी टीम को बहु प्यार। 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। साइना में एक्टर मानव कौल कोच पुलेला गोपीचंद के किरदार में दिखेंगे। 

26 मार्च को साइना की टक्कर हाथी मेरे साथी से होगी। यह तेलुगु फ़िल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं समेत हिंदी में भी रिलीज़ की जा रही है। हाथी मेरे साथी में राणा दग्गूबटी और पुलकित सम्राट मुख्य किरदार निभा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.