मीनाक्षी शेषाद्रि को मलाल, 8 घंटे लाइन में खड़ी रहने के बाद भी किसी ने नहीं पहचाना, इन 6 स्टार्स का भी है यही हाल
मीनाक्षी ने इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपना दर्द बयां किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री में कब कौन शिखर पर बैठ जाए और कब किसके सितारे डूब जाए ये कोई नहीं जानता। वहीं रातोंरात सुपरस्टार बनने वाले स्टार कब इंडस्ट्री से गायब हो जाए ये बात उन्हें भी नहीं पता होता है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी खूबसूरती पर लाखों फैंन जान छिड़ते थे वहीं आज उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही हुआ है 90s की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ। बता दें कि आज उन्हें देखकर पहचान पाना बेहद मुश्किल है कि ये वहीं एक्ट्रेस हैं जिनकी खूबसूरती पर लाखों लोग अपनी जान देने को तैयार रहते थे। मीनाक्षी ही नहीं ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्हें आज पहचान पाना मुश्किल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स पर।
मीनाक्षी शेषाद्रि
बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रि ने नब्बे के दशक के लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। मीनाक्षी ने इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेत्री ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए लाइन में खड़ी हुई हैं।
Oops. I calculated wrong. I waited 8 hours No one recognized me. This is America! pic.twitter.com/cpo8rCHwIp— Meenakshi Seshadri (@MinaxhiSeshadri) January 7, 2020
अभिनेत्री ने लिखा, 'मैं आठ घंटे से लाइन में खड़ी हुई हूं लेकिन किसी ने मुझे पहचाना तक नहीं। यह अमेरिका है।' इस तस्वीरों में बेशक मीनाक्षी शेषाद्रि को पहचानना मुश्किल है।
उदय चोपड़ा
साल 2000 में रिलीज शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें' से यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन उदय चोपड़ा का करियर नहीं चल पाया। उदय अब फिल्मी दुनिया से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। यहां तक कि कुछ वक्त पहले वह मीडिया के कैमरों में कैद हुए जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था।
विवेक मुशरान
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सौदागर' से डेब्यू करने वाले एक्टर विवेक मुशरान ने कई मूवी में काम किया। 'सौदागर' में विवेक की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'सौदागर' की सफलता के बाद विवेक ने एक बाद एक कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उनका फिल्मी सफर धीरे-धीरे ठंडा होता चला गया। इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया। विवेक कई सीरियल्स कर चुके हैं। हालांकि समय के साथ उनके लुक में बहुत बदलाव आ गया है।
फरदीन खान
बॉलीवुड के चॉकलेटी अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार फरदीन खान थे के साथ भ कुछ ऐसा ही हुआ। एक वक्त था जब उनके लुक पर लाखों लड़कियां फिदा रहती थीं। साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले फरदीन खान की कुछ दिनों पहले कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में फरदीन खान के लुक में काफी बदलाव नजर आया था। यहां तक कि उन्हें बढ़े वजन को लेकर कई बार ट्रोल भी किया जाता है।
हरमन बावेजा
कभी प्रियंका चोपड़ा संग रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे एक्टर हरमन बावेजा का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। बता दें कि हरमन ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो उस वक्त माना जा रहा था कि आने वाले समय में वो सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हरमन जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। हरमन फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा और निर्माता पम्मी बावेजा के बेटे हैं। अब उनके लुक में भी बदलाव आ गया है। यहां तक कि पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।
शादाब खान
अमजद खान के बेटे शादाब खान ने बॉलीवुड में 'राजा की आएगी बारात' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह रानी मुखर्जी के अपोजिट थे। शादाब पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए।