Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga Campaign: टीवी जगत के सितारे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे भाग

Har Ghar Tiranga Campaign स्मृति ईरानी और एकता कपूर जैसी मेरी आदर्श महिलाएं अपना घर और परिवार संभालने के साथ-साथ देश और इंडस्ट्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैैं। आज हम हर क्षेत्र में महिलाओं को शीर्ष पदों पर देख सकते हैं।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:53 PM (IST)
Har Ghar Tiranga Campaign: टीवी जगत के सितारे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे भाग
Har Ghar Tiranga Campaign: झंडा ऊंचा रहे हमारा...

दीपेश पांडेय, प्रियंका सिंह। Har Ghar Tiranga Campaign प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देशवासियों से हर घर तिरंगा का आह्वान किया है। तिरंगे में बलिदान, शांति और देश की हरित संपदा को प्रदर्शित करते क्रमश: केसरिया, श्वेत और हरे रंग के झंडे के बीच नीले रंग का चक्र प्रतिपल हो रहे देश के विकास को प्रदर्शित करता है। हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करते इस झंडे से देशवासियों का गौरव, स्वाभिमान और सम्मान समेत अनेक भावनाएं जुड़ी हैं। टीवी जगत के सितारे भी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कुछ सितारों ने इस अभियान व तिरंगे से जुड़ी अपनी भावनाओं को व्यक्त किया...

loksabha election banner

साझा की तिरंगा वाली तस्वीरें

सिया के राम और कर्ण संगिनी धारावाहिकों की अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले हर घर तिरंगा अभियान में पूरे उत्साह से हिस्सा ले रही हैं। वह कहती हैं, हम हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी बिल्डिंग में तिरंगा फहराते हैं। इसके बाद मैं अपने रेस्तरां पर तिरंगा फहराऊंगी। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए अभियान हर घर तिरंगा के तहत मैंने घर पर तिरंगा लगा रखा है। मेरे कई दोस्तों ने भी लगा रखा है। तिरंगा लगाने के बाद हमने खास दोस्तों के साथ उसकी तस्वीरें साझा कीं। धर्म और समुदाय से परे हम भारतीयों के लिए स्वतंत्रता दिवस सबसे बड़ा त्योहार होता है। तकनीक, शिक्षा, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के मामले में अब हमारा देश काफी आगे बढ़ चुका है। 

तिरंगा हमारा अभिमान है

शो वागले की दुनिया नई पीढ़ी नए किस्से में राजेश वागले का किरदार निभाने वाले सुमित राघवन कहते हैं, तिरंगे के तीनों रंग जिंदगी में घुल जाने से सोच और जिंदगी दोनों बेहतर हो जाती हैं। हम इस साल आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई हर घर तिरंगा मुहिम बहुत नेक विचार है। मैं भी अपने कंपाउंड में झंडा फहराऊंगा साथ ही घर पर भी। हमारा तिरंगा हमारा अभिमान है। तिरंगा दुनिया में हमारे देश और उसके नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। जाति, धर्म और भाषा से परे देश सुपर पावर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है

स्टार प्लस के धारावाहिक अनुपमा में वनराज शाह की भूमिका निभाने वाले सुधांशु पांडे हर घर तिरंगा मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वह कहते हैं, मैं अपने घर में तिरंगा लगाऊंगा। यह बहुत अच्छा अभियान है, जिसके जरिए हमें याद दिलाया जा रहा है कि तिरंगे का हमारे जीवन में कितना महत्व है। मेरे लिए तिरंगा देश की शान है, देश की पहचान है। मेरा वह देश जिसके लिए हमारे फौजी अपनी जान तक लगा देते हैं। हमारे खिलाड़ी तिरंगा सबसे ऊपर रखने के लिए अपनी पूरी मेहनत लगा देते हैं। तिरंगा ही तो हमारी आन, बान और शान है। तिरंगा लहराते हुए देखकर मेरा सीना खुशी से फूल जाता है और आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं। मैं इस इंडस्ट्री में आ गया हूं, लेकिन मेरी तैयारी फौज में जाने की थी। स्कूल में हवा में लहराते झंडे के नीचे खड़े होकर उसे सैल्यूट करना, तिरंगे को सम्मान देना हमारे लिए बहुत बड़ी बात होती थी। तिरंगा देखकर मुझे अपनी आजादी का अहसास होता है।

देश से बढ़कर कुछ नहीं

स्टार भारत के शो गुड़ से मीठा इश्क की पंखुड़ी अवस्थी रोडे तिरंगा फहराना सम्मान की बात मानती हैं। वह कहती हैं, हर घर तिरंगा अभियान में मैं पीछे नहीं रहने वाली हूं। मैं दिल से राष्ट्रवादी हूं। हमारे देश की पहचान हमारा तिरंगा है। जब आप अपने देश को किसी मंच पर प्रस्तुत करते हैं तो यह तिरंगा ही आपकी पहचान बनता है। यह हमारे देश के मूल्यों को बहुत ही खूबसूरती से व्यक्त करता है कि कैसे इतनी विविधता में भी एकता है। तिरंगे को देखकर यही अहसास जागता है कि देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है। हमारे मूल्य और संस्कृति अतुलनीय हैं। गर्व होता है, जब देखती हूं कि दुनियाभर में भारतीय अपनी नई पहचान बना रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.