विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

26 साल पहले गाने की रिकॉर्डिंग के समय स्टूडियो के बाहर रोने लगे थे डायरेक्टर, आज भी सुनकर डबडबा जाएंगी आंखें

Published: Wed, 26 Aug 2026 08:08 PM (IST)

आज से 26 साल पहले चित्रा ने एक गाना गाया था जिसे सुनकर स्टूडियो के बाहर बैठे डायरेक्टर रो दिए। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2001 में अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) की एक बेहद रोमांटिक फिल्म आई थी नाम था 'तुम बिन' (Tum Bin)। इस फिल्म की स्टोरीलाइन के साथ इसके गानों को भी खूब पसंद किया गया।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक और राकेश बापट नजर आए। मूवी का गाना 'तुम बिन जिया जाए कैसे, कैसे जिया जाए तुम बिन' बहुत पॉपुलर हुआ।

Tum Bin (1)

कई आशिकों की प्लेलिस्ट में ये गाना अभी भी टॉप पर है लेकिन क्या आपको पता है कि जब ये गाना स्टूडियो में रिकॉर्ड हो रहा था तो बाहर बैठे डायरेक्टर फूट-फूटकर रो रहे थे। क्या है दिलचस्प किस्सा, चलिए जानते हैं?

निखिल-विनय ने दिया था मधुर संगीत

इस फिल्म का मधुर संगीत दिया था निखिल विनय ने। तुम बिन जिया जाय कैसे को लिखा था फैज अनवर ने और सिंगर थीं के.एस.चित्रा। के एस चित्रा ने इसे अपनी मधुर आवाज में गाकर हमेशा के लिए अमर कर दिया।

जैसे ही चित्रा ने दर्दभरी आवाज में गाना शुरू कर दिया अनुभव सिन्हा की आंखों से आंसू आने लगे। चित्रा की आवाज में वो गीत बेहद भावुक करने वाला था और स्टूडियो के बाहर बैठे अनुभव सिन्हा भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। तुम बिन अनुभव सिन्हा के करियर की पहली फिल्म थी जिसे वो डायरेक्ट कर रहे थे। इस गाने के बारे में आपको एक और खास बात बताएं।

6 साल पहले तैयार कर ली थी धुन

निखिल-विनय ने इस गाने की धुन 1994 में भी बना ली थी। वो किसी और फिल्म में इस धुन को रखना चाहते थे लेकिन वो मूवी कभी बन नहीं पाई। फिर आखिरकार 6 साल बाद ये शानदार मूवी रिलीज हुई और इस गीत को उसमें शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle के निधन के 4 महीने बाद रिलीज होगा उनकी आखिरी फिल्म का गाना, बेहद खास है तारीख

यह भी पढ़ें- 67 सालों से 'छोटी बहन' को चिढ़ाने के लिए भाई गाते हैं Lata Mangeshkar का ये गीत, रक्षाबंधन पर है सबका फेवरेट