विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Trisha Krishnan की इकलौती बॉलीवुड फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर नहीं हो पाई थी हिट; पर बन गई कल्ट क्लासिक

Published: Mon, 11 May 2026 09:51 PM (IST)

साउथ सिनेमा की स्टार तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने बॉलीवुड में एक फिल्म की है जो क्लासिक कल्ट बन गई। इस फिल्म में उनकी अदाकारी पसंद की गई।

कल्ट बन गई तृषा कृष्णन की फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कल्ट बन गई तृषा कृष्णन की फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल और तेलुगु सिनेमा पर राज करने वालीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने बॉलीवुड में भी काम किया है। उनकी बॉलीवुड फिल्म को आज क्लासिक कल्ट का दर्जा मिला है। 

तृषा कृष्णन को बॉलीवुड फिल्म में पसंद किया गया। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही, लेकिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ उनकी जोड़ी हिट हो गई। 

अक्षय के साथ जमी थी जोड़ी

तृषा कृष्णन की इकलौती बॉलीवुड फिल्म खट्टा मीठा (Khatta Meetha) है। प्रियदर्शन निर्देशित पॉलिटिकल-कॉमेडी ड्रामा खट्टा-मीठा में तृषा के साथ मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) थे।

कल्ट क्लासिक बन गई फिल्म

2010 में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो भले ही खास हिट नहीं हो पाई और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही, लेकिन समय के साथ इसकी फैन-फॉलोइंग बढ़ी। टीवी पर फिल्म को काफी पसंद किया गया और आज यह क्लासिक कल्ट मूवीज में से एक है। फिल्म के कॉमेडी सीन्स आज भी मशहूर हैं।

Trisha Akshay

क्या थी फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी संघर्ष कर रहे ठेकेदार सचिन टिचकुले (अक्षय कुमार) की है जिसे अपनी पूर्व-प्रेमिका (तृषा कृष्णन) और परिवार के साथ बिगड़े हुए रिश्तों के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में अक्षय और तृषा का खट्टा-मीठा बॉन्ड काफी पसंद किया गया। 

फिल्म की स्टार कास्ट

राजपाल यादव, मकरंद देशपांडे, असरानी, जॉनी लीवर, मिलिंद गुनाजी, अरुणा ईरानी, उर्वशी शर्मा और मनोज जोशी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म प्रियदर्शन की ही 1988 में आई मूवी वेल्लानाकालुडे नाडु की रीमेक थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 60 करोड़ से ऊपर कमाया था। 

यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan की 21 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर का हिंदी रीमेक रहा था महा फ्लॉप, बजट निकालने के पड़ गए थे लाले

Trisha Akshay Movie

तृषा कृष्णन की आगामी फिल्म

बात करें तृषा कृष्णन के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म करुप्पू (Karuppu) को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले एक्ट्रेस, थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के साथ लियो में नजर आई थीं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

यह भी पढ़ें- जब Vijay ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, Priyanka Chopra की खुल गई थी किस्मत; ब्लॉकबस्टर रहा था PC का डेब्यू