'बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन' का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो
इतनी कम उम्र में नन्हे धावक बुधिया सिंह ने अपने कारनामे से पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया था। उसी की जिंदगी पर बनी यह फिल्म है। मनोज बाजपेयी भी अहम भूमिका में हैं।
मुंबई (जेएनएन)। फिल्म 'बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन' का ट्रेलर जारी हो गया है, जो कि दुनिया के सबसे कम उम्र के मैराथन रनर की जिंदगी पर आधारित है। इसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी अहम भूमिका में हैं, जो इस वक्त अपनी शॉर्ट फिल्म 'कृति' को लेकर तारीफें बटाेेर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : देखें वीडियो, चौंका देगा सलमान और जैकी श्रॉफ की पत्नी के बीच का कनेक्शन
सौमेंद्र पाधी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पांच अगस्त को रिलीज होने वाली है और बाल कलाकार मास्टर मयूर, ने बुधिया सिंह की मुख्य भूमिका निभाई है। सौमेंद्र पाधी के मुताबिक, बुधिया सिंह जैसे अनोखे लड़के की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बड़े पर्दे से बेहतर कोई माध्यम नहीं था, लेकिन ऐसी उम्दा प्रतिभा को न पहचान पाने के लिए सरकार और हमारा समाज दोनों ही जिम्मदार हैं।'
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने खोला ऐसा राज, टूट सकता है अापका दिल
बुधिया सिंह ने 48 मैराथन में हिस्सा लिया, इनमें से ही एक भुवनेश्वर से पुरी तक का था। बुधिया महज पांच साल की उम्र में यह कारनाम कर दिखाया था। इसके लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज किया गया। बुधिया सिंह पर पहले डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है।