Son Chiriya Trailer: बीहड़ में फिर गूंजी बंदूकें, सुशांत-भूमि के बगावत की कहानी
हराम की नौकरी, जी का जंजाल जैसे डायलॉग आपको आकर्षित कर सकते हैं।
मुंबई। बड़े परदे पर अब तक तो डकैतों और डकैती से जुड़ी कई सारी फिल्में आ चुकी हैं जिसमें कुछ को दर्शकों ने पसंद भी किया है। परदे पर डकैत बनने के सिलसिले को अब सुशांत सिंह राजपूत आगे बढ़ा रहे हैं अपनी आने वाली फिल्म सोन चिड़िया के साथ।
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म सोन चिरैया लंबे समय से चर्चे में है। आज 7 जनवरी को इसका ट्रेलर जारी किया गया है। मान सिंह के गैंग की ये कहानी उन्हीं बीहड़ों की है, जहां कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं जबकि साथ में मनोज बाजपेई, रणवीर शौरी और भूमि पेडणेकर की भी अहम् भूमिकाएं हैं। सुशांत और भूमि के अपनी अपनी बगावत है जिसके लिए हथियार उठाना परम्परा और जरुरत का हिस्सा है। फिल्म का ट्रेलर यहां देखा जा सकता है-
इस फिल्म की शूटिंग चम्बल में की गई हैl कहानी एक ऐसे संपत्ति की है जिसको लेकर सभी अपना कब्ज़ा जमाना चाहते हैं। फिल्म में इस बात का जिक्र भी है कि सोन चिड़िया यानि गोल्डन बर्ड तो सभी ढूंढ रहे हैं लेकिन वो किसी के हाथ नहीं आ रही। फिल्म में आशुतोष राणा और मोहम्मद जीशान अयूब भी हैं भी अहम् रोल में हैं। ये फिल्म आठ फरवरी में रिलीज़ की जायेगी l फिल्म सोन चिरैया में भूमि पेडनेकर भी डकैतों के गैंग में है। कहा जा रहा है कि फिल्म में भूमि पेडणेकर की भूमिका बहुत ही दमदार, पावरफुल और बोल्ड रोल है लेकिन शुरू में उन्हें प्रताड़ित महिला के रूप में दिखाया गया, जो बाद में बंदूक उठा लेती है। हराम की नौकरी, जी का जंजाल जैसे डायलॉग आपको आकर्षित कर सकते हैं।
सुशांत की पिछली फिल्म केदारनाथ थी जिसमें उन्होंने केदारनाथ धाम के डंडी मजदूर की भूमिका निभाई थी। सोन चिड़िया में उनका नया डकैत का अवतार है जिसे इससे पहले कई सितारों ने परदे पर उतारा है। इनमें इरफ़ान की पान सिंह तोमर और सीमा बिस्बास की बैंडिट क्वीन का नाम प्रमुख है। और गब्बर सिंह का किरदार तो अमर ही है।
यह भी पढ़ें: Golden Globes Awards: लेडी गागा ने फिल्म अ स्टार इज़ बॉर्न के लिए जीता अवॉर्ड, हुई इमोशनल