Move to Jagran APP

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा हुईं रोमांटिक, हॉलीवुड फ़िल्म में दिखाया ऐसा अंदाज़

प्रियंका की यह तीसरी हॉलीवुड रिलीज़ होगी। उन्होंने बेवॉच से हॉलीवुड में ड्वेन जॉनसन यानि रॉक के साथ हॉलीवुड पारी शुरू की थी, जिसमें वो नेगेटिव किरदार में थीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 03:18 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 06:05 PM (IST)
शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा हुईं रोमांटिक, हॉलीवुड फ़िल्म में दिखाया ऐसा अंदाज़
शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा हुईं रोमांटिक, हॉलीवुड फ़िल्म में दिखाया ऐसा अंदाज़

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर एक्टर निक जोनस से शादी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क में उनका ब्राइडल शॉवर हुआ है। ख़बरें हैं कि दिसम्बर के पहले हफ़्ते में प्रियंका निक से शादी कर लेंगी। इस बीच उनकी अगली हॉलीवुड फ़िल्म 'इज़ इंट इट रोमांटिक (Isn't It Romantic)' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जिसमें प्रियंका का हॉट अवतार सामने आया है। 

loksabha election banner

फ़िल्म के ट्रेलर को इसकी लीड एक्ट्रेस रिबेल विल्सन ने शेयर किया है। प्रियंका फ़िल्म में एक योग इंस्ट्रक्टर के रोल में नज़र आएंगी। इस रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म की कहानी एक ओवरवेट लड़की के बारे में है, जिसे अपने वज़न की वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ख़ासकर प्यार के मामले में। फ़िल्म अगले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में हैंडसम हंक लियाम हेम्सवर्थ और एडम डिवाइन भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 

प्रियंका की यह तीसरी हॉलीवुड रिलीज़ होगी। उन्होंने 'बेवॉच' से हॉलीवुड में ड्वेन जॉनसन यानि रॉक के साथ हॉलीवुड पारी शुरू की थी, जिसमें वो नेगेटिव किरदार में थीं। इसके बाद 'अ किड लाइक जैक' रिलीज़ हुई और अब 'इज़ इंट इट रोमांटिक' प्रियंकी की लिस्ट को लंबा करेगी। 'अ किड लाइ जैक' भारत में रिलीज़ नहीं हुई है।प्रियंका के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत अमेरिकन टीवी सीरीज़ 'क्वांटिको' से हुई थी, जिसमें प्रियंका ने एफबीआई एजेंट का रोल निभाया था।

 

View this post on Instagram

It’s on!! #theskyispink 😋❤️🙌🏽 @faroutakhtar @zairawasim_ @rohitsaraf10 @shonalibose_ @roykapurfilms

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

अगर बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका इस समय शोनाली बोस की फ़िल्म 'स्काय इज़ पिंक' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ फ़रहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम हैं। इस फ़िल्म के लिए प्रियंका ने सलमान ख़ान की 'भारत' को ठुकरा दिया था, जिसके लिए उन्हें लीड एक्ट्रेस चुना गया था। प्रियंका को कटरीना कैफ़ ने रिप्लेस किया है। उसी दौरान ख़बर यह भी आयी थी कि प्रियंका क्रिस प्रैट के साथ एक हॉलीवुड फ़िल्म कर रही हैं, इसीलिए 'भारत' छोड़ी है। मगर यह हॉलीवुड फ़िल्म अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन हो गयी है।

 

View this post on Instagram

Bae ❤️@nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

बहरहाल, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका की फ़िलहाल शादी प्राथमिकता है। 2018 के अगस्त महीने में प्रियंका ने निक जोनस के साथ मुंबई में अपने घर पर रोका और सगाई करके रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया था। इसके बाद से ही उनकी शादी की चर्चा ज़ोरों पर है।

 

View this post on Instagram

Happy birthday Maharaja @sudeepdutt 😂 what a wonderful birthday lunch. I’m so glad we got to spend it together! Wish you the best in life always. Keep smiling and dancing the night away! 🙌🏽🎉 @tam2cul @siddharthchopra89 @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

पिछले दिनों प्रियंका निक के साथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस घूमने गयी थीं। माना जा रहा है कि शादी के लिए इसी वेन्यु को फ़ाइनल किया गया है। शादी की डेट अभी फिक्स नहीं है, मगर सूत्रों के अनुसार दिसम्बर के पहले हफ़्ते में प्रियंका शादी करने की ख़बर दे सकती हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.