Box office पर 'पद्मावत' की बंपर कमाई जारी, जानिये अब तक कितने करोड़ कमाये
दीपिका पादुकोण फ़िल्म के प्रति लोगों का सपोर्ट देख गदगद हो गयी हैं और लगातार सोशल मीडिया पर शुक्रिया संदेश शेयर कर रही हैं।
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर 25 जनवरी को रिलीज़ हुई संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'पद्मावत' ने धूम मचा रखी है। यह फ़िल्म लगातार अच्छे पैसे कमा रही है और गुरुवार को 11 करोड़ कमाने के बाद शुक्रवार को इस फ़िल्म ने 10 करोड़ रुपये और जुटा लिए। इस लिहाज से देश में फ़िल्म ने अब तक कुल 176. 50 करोड़ की कमाई कर ली है। इस वीकेंड पर संभवतः यह फ़िल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी!
शनिवार को भी करणी सेना की वजह से 'पद्मावत' सुर्ख़ियों में छाई रही और लोग सिनेमा हॉल तक पहुंचते रहे। 'पद्मावत' की कमाई से साफ़ है कि दर्शक इसे कम से कम एक बार ज़रूर देख लेना चाहते हैं। शनिवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके 'पद्मावत' की अभी तक की कमाई का ब्यौरा दिया है। उनके मुताबिक यह फ़िल्म इस वीकेंड संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' को पछाड़ देगी। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत 'बाजीराव मस्तानी' ने इंडिया में 184 करोड़ रुपये के साथ दुनिया भर से 358 करोड़ रुपये कमाये थे।
यह भी पढ़ें: दीपिका लंबे समय तक नहीं मनाती रहेंगी 'पद्मावत' का जश्न, वजह है खास
देश के अलावा विदेशों से भी 'पद्मावत' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अच्छी आ रही है और अमेरिका में यह फ़िल्म खूब देखी जा रही है। दीपिका पादुकोण फ़िल्म के प्रति लोगों का सपोर्ट देख गदगद हो गयी हैं और लगातार सोशल मीडिया पर शुक्रिया संदेश शेयर कर रही हैं। गौरतलब है कि फ़िल्म में दीपिका रानी पद्मिनी की भूमिका में, शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलज़ी की भूमिका में हैं।
#Padmaavat begins Week 2 with a BANG... Collects in double digits... Eyes ₹ 35 cr+ in Weekend 2... Will cross *lifetime biz* of #BajiraoMastani today [Sat]… Will cross ₹ 200 cr tomorrow [Sun]... [Week 2] Fri 10 cr. Total: ₹ 176.50 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 3, 2018