Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑनस्क्रीन कोच 'कबीर खान' ने इस अंदाज में दी बधाई

ऐसे में आम से लेकर खास तक सभी लोग इस जीत का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने अलहदा अंदाज में भारतीय महिला हॉकी टीम को बदाई दी है जो कि चर्चा का विषय बन गई।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 07:15 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑनस्क्रीन कोच 'कबीर खान' ने इस अंदाज में दी बधाई
शाहरुख खान ने दी महिला हॉकी टीम को बधाई, फोटो साभार: Instagram/Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों टोक्यो में चल रहे ओलंपिक्स पर सभी की नजर है। यहां पर हो रहीं खेल प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी देश का नाम गर्व से ऊंचा कर रहे हैं। जिसकी खुशी हर कोई मना रहा है। सोमवार को उस समय लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को क्वार्टर फाइनल्स में हरा दिया। ये एक ऐतिहासिक जीत थी जिसके बाद भारतीय टीम अब सेमीफाइनल्स में पहुंच गई है। ऐसे में आम से लेकर खास तक सभी लोग इस जीत का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान ने अपने अलहदा अंदाज में भारतीय महिला हॉकी टीम को बदाई दी है जो कि चर्चा का विषय बन गई।

loksabha election banner

दरअसल देश के लिए कोई भी गर्व का मौका हो तब किंग खान अपना अलहदा अंदाज लोगों को दिखा ही देते हैं। बात जब भारतीय महिला हॉकी टीम की थी तो शाहरुख खान को अपनी ऑनस्क्रीन महिला हॉकी टीम जरूर याद आई होगी। फिल्म 'चक दे इंडिया' के कबीर खान के अंदाज में शाहरुख ने टीम की जीत पर खुशी जाहिर की है। जिसके बाद से ही ट्विटर पर भी शाहरुख खान और उनकी फिल्म का नाम ट्रेंड करने लगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के बाद कोच Sjoerd Marijne ने इस जीत का जश्न मनाया। उन्होंने टीम के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'माफ करना मेरे परिवार, अब मैं बाद वापस आऊंगा।' Sjoerd Marijne के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शाहरुख खान ने अपने खास अंदाज में फिल्म 'चक दे इंडिया' को याद करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।

शाहरुख खान ने Sjoerd Marijne के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हां हां कोई बात नहीं। बस वापस आते हुए अपनी अरबों फैमिली मेम्बर्स के लिए थोड़ा गोल्ड लेते आना... इस साल धनतेरस भी 2 नवंबर को है। एक्स-कोच कबीर खान की तरफ से।' वहीं शाहरुख के इस ट्वीट का Sjoerd Marijne ने भी जवाब दिया। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'आपके सपोर्ट और प्यार का शुक्रिया। हम आपको दोबारा सबकुछ देंगे। असली कोच की तरफ से।'

वहीं शाहरुख खान के फैंस को भी उनका ये अंदाज खासा पसंद आया। उनके ट्वीट पर भी कई लोग कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान ने साल 2007 में फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम किया था। फिल्म में उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार भी मिला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.