इंटरनेट पर वायरल इस शख्स का डांस देखा आपने? लोग करने लगे रितिक रोशन से तुलना
Viral Dance On Hrithik Roshan Dance ऋतिक रोशन के एक गाने पर एक टिकटॉक यूजर का डांस वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए पता नहीं चलता है। हालांकि, कभी कभी ऐसा होता है इंटरनेट पर ऐसा टैलेंट भी दिख जाता है, जो कई संसाधनों की वजह से आगे नहीं बढ़ पाता। इसका लेटेस्ट और सबसे बड़ा उदाहरण रानू मंडल और वो माइकल जैक्सन जैसा डांस करने वाला लड़का है। इंटरनेट पर वायरल होने पर ही उनका टैलेंट सामने आया। ऐसे कई वीडियो हर रोज इंटरनेट पर आते हैं, जिसमें आर्थिक रुप से पिछड़े लोग भी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बहुत शानदार डांस कर रहा है।
अब यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक शख्स, जो आर्थिक रुप से कमजोर लग रहा है, वो डांस कर रहा है। इस शख्स का डांस देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। प्रभु देवा जैसे लुक में ढला हुआ नजर आ रहा है और रितिक रोशन के गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। कई लोगों ने इसकी तुलना रितिक रोशन से की है और लोग इसे रितिक रोशन का कॉपी बता रहे हैं। यह शख्स फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 'यू आर माय सोनिया' गाने पर डांस कर रहा है।
C'mon Twitter Make him FAMOUS 👏👏👏 pic.twitter.com/o06ozeT3tz— Rosy (@rose_k01) May 16, 2020
Extremely talented, Arman Rathod from Valsad.
This is the kind of talent that need to be promoted from #TikTok but rather we are more concerned about the 6kkaass of the TeamNawab.
Guys make him famous.😍@iHrithik @PDdancing @Varun_dvn pic.twitter.com/D2hGS5nDV1— Akshay ಅಕ್ಷಯ್ अक्षय (@FollowAkshay1) May 16, 2020
यह शख्स टिकटॉक पर अपने वीडियो शेयर करता है और रितिक रोशन के कई गानाों पर डांस कर चुका है। इस शख्स की स्टाइल को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, कभी खुशी कभी गम वाले गाने की ज्यादा चर्चा हो रही है और इंटरनेट पर काफी लोगो ने इस वीडियो को शेयर किया है। आपको बता दें कि टिक टॉक पर इनके करीब 896.4 हजार फॉलोअर्स हैं और इस वीडियो को ट्विटर पर हजारों लाइक मिल रहे हैं।
ऋतिक रोशन का फूफा 😀 pic.twitter.com/AdLlEbDxv3— Dadi Chandro Tomar (@realshooterdadi) May 16, 2020
इस शख्स के अकाउंट से पता चलता है कि इस शख्स का नाम अरमान राठौड़ है और अपने हर वीडियो में यह शख्स थोड़े बड़े साइज के कपड़े और कैप लगाकर आता है और अपने डांस से लोगों को दीवाना बना लेता है। इससे पहले ऐसे ही माइकल जैक्सन की तरह डांस वाले शख्स का वीडियो वायरल हुए थे और कई बॉलीवुड स्टार्स भी उसके वीडियो की तारीफ की थी।