Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office पर सलमान की एक और डबल सेंचुरी, 2017 की सबसे बड़ी हिट 'टाइगर ज़िंदा है'

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sun, 31 Dec 2017 02:04 PM (IST)

    100, 200 और 300 करोड़ क्लब सलमान के लिए अछूते नहीं रहे हैं, लेकिन अब इंतज़ार है सलमान के 500 करोड़ क्लब में पहुंचने का, जिसमें अभी तक सिर्फ़ बाहुबली2 को एंट्री मिली है।

    Box Office पर सलमान की एक और डबल सेंचुरी, 2017 की सबसे बड़ी हिट 'टाइगर ज़िंदा है'

    मुंबई। 'टाइगर' जब तक ज़िंदा है बॉक्स ऑफ़िस की सांसें भी चलती रहेंगी। ये तो सबको अंदाज़ा था कि टाइगर ज़िंदा है की रिलीज़ के चलते 2018 की एंडिंग हैप्पी होने वाली है, लेकिन आंकड़ों का खेल इतनी तेज़ी से करवट बदलेगा ये अंदाज़ा नहीं था। रिलीज़ के ठीक सात दिन बाद सलमान ख़ान की फ़िल्म ने डबल सेंचुरी ठोकते हुए साल की सबसे कामयाब बॉलीवुड फ़िल्म का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आयी 'टाइगर ज़िंदा है' ने बुधवार तक 190 करोड़ से अधिक बिज़नेस कर लिया था। गुरुवार को फ़िल्म ने 15.42 करोड़ और जोड़े। इसे मिलाकर गुरुवार तक यानि रिलीज़ के सात दिन बाद 'टाइगर ज़िंदा है' का कलेक्शन 206.04 करोड़ हो चुका है। 200 करोड़ क्लब में एंंट्री लेने वाली ये साल की दूसरी फ़िल्म बन गयी है। दिवाली पर रिलीज़ हुई अजय देवगन की गोलमाल अगेन ने 205.67 करोड़ जमा किये थे, जिसे टाइगर ज़िंदा है ने पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली सलमान की ये तीसरी फ़िल्म है। वहीं, कम से कम 200 करोड़ जमा करने वाली 5वीं फ़िल्म है।

    • 2014 में आयी किक ने 233 करोड़ का कलेक्शन किया था।
    • 2015 में आयी प्रेम रतन धन पायो ने 207 करोड़ जमा किये थे।
    • 2016 में रिलीज़ हुई सुल्तान ने 300.45 करोड़ का कलेक्शन किया था।
    • 2015 में आयी बजरंगी भाईजान ने 320.34 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    टाइगर को क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का फ़ायदा मिल रहा है। 'टाइगर ज़िंदा है' के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो 26 दिसंबर को ओपनिंग के मुक़ाबले 12.50 करोड़ की गिरावट आयी है। फ़िल्म की रिलीज़ के बाद ये पहला वर्किंग डे था। इस दृष्टि से ये कलेक्शन भी ख़राब नहीं है। 30 दिसंबर से फ़िल्म दूसरे वीकेंड में प्रवेश कर जाएगी और इसके साथ ही फ़िज़ा में नए साल की मस्ती का ख़ुमार भी घुल चुका होगा। सेलीब्रेशन के इस माहौल में टाइगर को बेहतर दर्शक मिलने की उम्मीद है। साल ख़त्म होते-होते फ़िल्म 250 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। सलमान की अधिकांश फ़िल्में ईद पर रिलीज़ होती हैं, लेकिन क्रिसमस भी उन्हें निराश नहीं करता। अगर दिन के हिसाब से टाइगर के आंकड़े देखें तो इस प्रकार हैं- 

    22 दिसंबर (शुक्रवार)- 34.10 करोड़

    23 दिसंबर- 35.30 करोड़

    24 दिसंबर- 45.53 करोड़

    25 दिसंबर- 36.54 करोड़

    26 दिसंबर- 21.60 करोड़

    27 दिसंबर- 17.55 करोड़

    28 दिसंबर- 15.42 करोड़ 

    100, 200 और 300 करोड़ क्लब सलमान के लिए अछूते नहीं रहे हैं, लेकिन अब इंतज़ार है सलमान के 500 करोड़ क्लब में पहुंचने का, जिसमें अभी तक सिर्फ़ बाहुबली2 को एंट्री मिली है। 

    comedy show banner
    comedy show banner