टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन को बताया अपना गुरु, दिग्गज अभिनेता को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वीडियो हुआ वायरल
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन को अलग और खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। टाइगर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फिल्म वॉर का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन एक्शन करते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस बार वह 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों और डायरेक्टर बधाई दे रहे हैं। वहीं अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन को अलग और खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। इन दोनों कलाकार ने फिल्म वॉर में साथ काम किया था।
टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। टाइगर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फिल्म वॉर का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन एक्शन करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक को अपना गुरु बताया और उन्हें बर्थडे विश किया। इस वीडियो को शेयर कर टाइगर ने पोस्ट में लिखा, ‘आपका ये साल शानदार हो गुरुजी, आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए शुभकामनाएं, हैप्पी बर्थडे।’
Hope you have a kickass year ahead guru ji! Wish you the best of health and happiness life has to offer! Happy birthday! @iHrithik 🥳❤️ pic.twitter.com/tOcXToFdDQ— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) January 10, 2021
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉप और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर साल 2019 में आई थी। इस फिल्म में दोनों ने गुरू और शिष्य की भूमिका निभाई थी और फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं फिल्म निर्माता सुभाष घई ने भी ऋतिक को सोशल मीडिया पर बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त, अभिनेता और प्यारे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं हमेशा फिल्मों के प्रति उनकी चाह को सलाम करता हूं, ऋतिक सिनेमा में सांस लेते हैं और हमेशा की तरह सिनेमा में बने रहेंगे, जन्मदिन की शुभकामनाएं।’
ईटाइम्स की खबर के अनुसार ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने बताया कि ऋतिक जीवन के हर क्षेत्र में विकसित हो रहे हैं, हर साल एक अभिनेता के रूप में सुधार कर रहे हैं और प्रत्येक गुजरते दिन के साथ बेहतर दिख रहे हैं। वो बहुत मेहनती हैं।