Tiger Shroff के ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का निधन, तस्वीर शेयर कर अभिनेता ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का बुधवार दोपहर को निधन हो गया है। इसकी जानकारी टाइगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है। लोग व फैंस उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का बुधवार दोपहर को निधन हो गया है। हालांकि उनके परिवार के लोग व दोस्तों ने उनके निधन की वजहों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। इसकी जानकारी टाइगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है।
टाइगर ने अपने ट्रेनर के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक उनकी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैजाद की फाइनल फोटो शेयर कर लिखा, रेस्ट इन पॉवर कैजाद सर। साथ ही उन्होंने हार्ट और अभिवादन करने वाली इमोजी शेयर की है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग और फैंस टाइगर के ट्रेनर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि कैजाद मुंबई में अपनी एक फिटनेस एकेडमी चलते थे। वो बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को वर्कआउट, एक्सरसाइज और डाइट प्लान तैयार करते थे।
वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में अपनी आगामी फिल्म हीरोपंती 2 के यूके शेड्यूल की शूटिंग को पूर कर स्वदेश लौटे हैं। जहां फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स को फिल्माया गया था। अहमद खान के निर्देशन में बनी रही हैं इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जारिए दोनों एक-दूसरे के साथ दूसरी बार स्क्रिन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों की जोड़ी को करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में देखा गया था।
इसके अलावा टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। ‘गणपत’ फिल्म में उनके साथ कृति सेनन अहम किरदार निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण वशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कपंनी साथ मिल कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।