Move to Jagran APP

Tiger Shroff ने वर्कआउट वीडियो शेयर कर किया मीराबाई चानू का धन्यवाद, देखें वायरल वीडियो

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही वो फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्मों से जुडे अपडेट भी शेयर करते रहते हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 02:23 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 02:23 PM (IST)
Tiger Shroff ने वर्कआउट वीडियो शेयर कर किया मीराबाई चानू का धन्यवाद, देखें वायरल वीडियो
Tiger Shroff thanks Mirabai Chanu for sharing workout video.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही वो फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्मों से जुडे अपडेट भी शेयर करते रहते हैं।

loksabha election banner

अब उन्होंने रविवार को टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू प्रेरित होकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में अभिनेता टाइगर श्रॉफ 140 किलो वजन अपने कंधों और हाथों पर उठाकर स्क्वैट्स लगाते दिख रहे हैं।

अभिनेता की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस दिल खोल कर लाइक कर रहे हैं। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘140 किलो और गिनती.... इतना मजबूत होने और अपनी लिमिट से आगे जाने के लिए प्रेरित करने के लिए मीराबाई चानू का धन्यवाद क्या प्रदर्शन है! गो टीम इंडिया।’ आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में सिल्वर मेडल जीत कर ओलंपिक में शानदार शुरुआत दिलाई थी, जिसमें के लिए समूचे देश उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए दिल खोलकर प्यार लूटाया है।

Tiger

Tiger

वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर जल्द फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। ‘गणपत’ फिल्म में उनके साथ कृति सेनन अहम किरदार निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण वशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कपंनी साथ मिल कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

इसके अलावा वो ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल की कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म को इस साल के अंत में रिलीज किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.