विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ की हाई किक पर फिदा हुए फैंस, वीडियो देख बोले- 'ब्रूस ली से ली है ट्रेनिंग'

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 09 May 2023 02:49 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 09 May 2023 02:55 PM (GMT+05:30)

Tiger Shroff टाइगर श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री के फिट एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। वह बेहतरीन अभिनेता और अच्छे ...और पढ़ें

File Photo of Tiger Shroff. Photo Credit: Instagram
File Photo of Tiger Shroff. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टाइगर श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता और दमदार डांसर होने के साथ ही फिटनेस फ्रीक पर्सनालिटी के रूप में भी जाने जाते हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर कई बार फैंस को अपनी टोन्ड बॉडी की झलक दिखाई है। हाल ही में उन्होंने अपने फिटनेस रूटीन से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह किसी स्टेचू को जोरदार किक मारते देखे जा सकते हैं।

फिटनेस फ्रीक हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ मार्शल आर्ट्स में ट्रेन्ड हैं। फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने से पहले मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है। उनकी फ्लेक्सिबल बॉडी की झलक उनकी डांसिंग स्किल्स में नजर आती है। टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। किसी न किसी तरह की एक्सरसाइज कर वह खुद को फिट जरूर रखते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

फैंस ने बताया टाइगर श्रॉफ को ऑलराउंडर

हाल ही में उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह एक स्टेचू को हाई किक मार रहे हैं। साथ ही वह कई राउंट फ्लिप भी करते देखे जा सकते हैं। उनके फिटनेस रूटीन का यह वीडियो देख फैंस भी हैरान हैं कि कोई हर चीज में माहिर कैसे हो सकता है। किसी ने उन्हें 'रियल टाइगर' कहा, तो किसी ने कहा, 'ये बंदा ऑल राउंडर है, कोई भी नहीं भाई जैसा।'

एक फैन ने यह भी कमेंट किया कि टाइगर ने ब्रूस ली या उनके जैसे किसी से ट्रेनिंग ली होगी।

टाइगर श्रॉफ वर्कफ्रंट

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता के पास 'बड़े मियां छोटे मियां' है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे। मूवी में अक्षय कुमार, टाइगर के साथी दोस्त के रूप में नजर आएंगे, जो उनके 'पार्टनर इन क्राइम' होंगे। एक्शन से भरपूर यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी। मूवी में अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।