Tiger Shroff ने अपने नए म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक किया साझा, बहन कृष्णा के पूर्व बॉयफ्रेंड ने किया ये कमेंट
सोशल मीडिया पर टागर श्रॉफ का पहला लुक और फैंस के लिए लिखा यह खास तेजी से पोस्ट वायरल हो रहा है। टाइगर श्रॉफ के कैसनोवा गाने के लुक को बॉलीवुड के कई सितारों और दोस्तों ने भी खूब पसंद किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपने एक नए म्यूजिक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इस वीडियो की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। टाइगर श्रॉफ के नए म्यूजिक वीडियो का नाम कैसनोवा है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने से जुड़ा अपना पहला लुक साझा किया।
इस लुक में टाइगर श्रॉफ अपने 8 पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'अपने दूसरे सिंगल गाने का पहला लुक साझा करते हुए काफी उत्साहित हूं जिसको मैंने गाया है। आपके प्यार और समर्थन ने मुझे फिर प्रोत्साहित किया है। उम्मीद है आपको पसंद आएगा।'
सोशल मीडिया पर टागर श्रॉफ का पहला लुक और फैंस के लिए लिखा यह खास तेजी से पोस्ट वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के कैसनोवा गाने के लुक को बॉलीवुड के कई सितारों और दोस्तों ने भी खूब पसंद किया है। उनकी इस तस्वीर को पसंद करने वालों में उनकी बहन कृष्णा के पूर्व बॉयफ्रेंड एबन हाम्स ने भी प्रतिक्रिया दी है।
एबन हाम्स ने टाइगर श्रॉफ की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'चलो भाई'। सोशल मीडिया पर एबन हाम्स का कमेंट भी खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि बीते साल टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ब्वॉयफ्रेंड एबन हाम्स के साथ ब्रेकअप करने की वजह से काफी चर्चा में थीं। वहीं बात करें टाइगर श्रॉफ की फिल्मों को तो वह आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आए थे।
अभिनेता की यह फिल्म बीते साल लॉकडाउन से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों की इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म हीरोपंती 2 और बागी 4 में नजर आने वाले हैं।