जिम में वर्कआउट करते दिखे टाइगर श्रॉफ, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वर्कआउट के दौरान की वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट किया है। इस वीडियो में अभिनेता पैरों की एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वर्कआउट के दौरान की वीडियो शेयर फैंस को मोटिवेट किया है। उन्होंने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर की है, जिसमें वो एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपने कंधों पर वजन उठाकर स्क्वड्स लगाते हुए दिख रहे हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, जिम में पैरों की एक्सरसाइज का दिन। वही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फिल्म के स्टाफ के साथ आइस स्कैट्रिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में अभिनेता ऑल ब्लैक अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘बर्फ पर पहली बार मेरे लिए ये करना बुरा नही है।’
हाल ही में टाइगर ने अपनी प्रबंधक ईशा गोरक्षा के साथ एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो उनके साथ अपनी जैकेट को खोल कर एब्स फ्लॉट कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। टाइगर की इस वीडियो को फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया था और जमकर उनकी तारीफ की थी।
विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कृति जस्सी के किरदार में नजर आने वाली हैं। टाइगर और कृति सेनन की इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म अगले साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं इस जोड़ी को टाइगर की डेब्यू फिल्म में हीरोपंती में देखा गया था। इस में दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।
बात अगर टाइगर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।