यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
‘टाइगर’ के नाम पर मत जाइए, इस मामले में हो जाती है सिट्टी-पिट्टी गुम
बता दें कि टाइगर खुद स्वीकारते हैं कि उनका नाम भले ही टाइगर हो लेकिन वह डरते हैं और वह ...और पढ़ें

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 चर्चे में है। फिल्म में टाइगर के एक्शन को लेकर काफी चर्चा है और भी क्यों न हो, टाइगर नए एक्शन हीरो के रूप में एक अलग पहचान बनाने की तैयारी में हैं भी। उनके स्टंट देख कर दर्शक हैरान रह जा रहे हैं।
खुद टाइगर कहते हैं कि यही वजह है कि वह इस बार भी कोशिश कर रहे हैं कि वह अपने एक्शन में कुछ भी रिपीट न करें। वह इस बार फिल्म में हेलीकॉप्टर के साथ स्टंट करते नजर आयेंगे लेकिन आपको यह जान कर हैरानी होगी कि इतने खतरनाक स्टंट करने वाले टाइगर को भी ऐसी चीजों से डर लगता है, जिसका आप अनुमान भी नहीं लगा सकते। जी हां, टाइगर ने स्वीकारा है कि उन्हें सांप और जानवरों से काफी डर लगता है। इस फिल्म की शूटिंग जब थाईलेंड के जंगलों में कर रहे थे और वहां अचानक सांप नजर आने लगते थे तो वह काफी डर जाते थे। टाइगर कहते हैं कि उन्हें सांप, छिपकली, बिच्छू और जंगली जानवरों से काफी डर लगता है और ये चीजें जब सामने आ जाती हैं तो फिर वह कुछ भी कर पाने की स्थिति में नहीं रहते हैं। टाइगर से जब जागरण डॉट कॉम ने बातचीत के दौरान पूछा कि अगर उनको कभी किसी फिल्म में जानवरों के साथ स्टंट करना पड़े तो वह क्या करेंगे? टाइगर कहते हैं कि कभी भी वह असली जानवर के साथ स्टंट नहीं कर पाएंगे। उनके लिए यह मुश्किल होगा। इन जीवों को अपने सामने देखते ही उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है।

बता दें कि टाइगर खुद स्वीकारते हैं कि उनका नाम भले ही टाइगर हो लेकिन वह जंगली जानवरों से काफी डरते हैं और वह उस वक़्त अपनी ताकत दिखाने की कोई कोशिश नहीं करते हैं। टाइगर की फिल्म बागी 2 इस महीने की 30 तारीख़ को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।
