Move to Jagran APP

SOTY 2 के बाद 'बाग़ी 3' के लिए तैयार टाइगर श्रॉफ़, बनाने जा रहे अनोखा रिकॉर्ड!

Tiger Shroff youngest actor leading a franchise बाग़ी 3 की कहानी क्या होगा इसका तो अभी खुलासा नहीं हुआ है मगर इतना पक्का है कि फ़िल्म में टाइगर के किरदार का नाम रॉनी ही होगा।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 04:29 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2019 04:29 PM (IST)
SOTY 2 के बाद 'बाग़ी 3' के लिए तैयार टाइगर श्रॉफ़, बनाने जा रहे अनोखा रिकॉर्ड!
SOTY 2 के बाद 'बाग़ी 3' के लिए तैयार टाइगर श्रॉफ़, बनाने जा रहे अनोखा रिकॉर्ड!

मुंबई। करण जौहर का स्टूडेंट बनने के बाद टाइगर श्रॉफ अब एक बार फिर बाग़ी बनने की तैयारियां कर रहे हैं। टाइगर जल्द बाग़ी 3 पर काम शुरू करने जा रहे हैं। ख़ास बात यह है कि इस फ्रेंचाइजी के साथ टाइगर बॉलीवुड में सबसे कम उम्र के एक्टर का ख़िताब पा लेंगे, जो किसी फ़ेचाइजी फ़िल्म को लीड कर रहा हो।

loksabha election banner

पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में फ्रेंचाइजी फ़िल्मों का चलन बढ़ा है। अजय देवगन की गोलमाल और सिंघम फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाती रही है तो सलमान ख़ान अपनी दबंग सीरीज़ को आगे बढ़ा रहे हैं। दबंग 3 इसी साल 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी। वहीं, अक्षय कुमार हाउसफुल फ्रेंचाइजी के साथ बने हुए हैं। इस साल इसकी चौथी इंस्टॉलमेंट आएगी। इनके अलावा और रेस, धूम और धमाल जैसी हिट फ्रेंचाइजी की फ़िल्में समय-समय पर आती रही हैं। इन सभी सीरीज़ में बाग़ी 3 ने ख़ास पहचान बनायी है। 

इस सीरीज़ की पहली फ़िल्म 2016 में आयी थी, जिसे साबिर ख़ान ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर टाइगर की लीडिंग लेडी थी। हीरोपंती से डेब्यू करने वाले टाइगर की यह दूसरी फ़िल्म थी। टाइगर के एक्शन के चलते फ़िल्म 76 करोड़ का कलेक्शन करके हिट रही थी। इसके 2 साल बाद 2018 में बाग़ी 2 आयी, जिसे अहमद ख़ान ने डायरेक्ट किया था। यह फ़िल्म और बड़ी सक्सेस साबित हुई। 165 करोड़ का कलेक्शन करके फ़िल्म सुपर हिट रही। बाग़ी 2 में टाइगर की रियल लाइफ़ गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी फीमेल लीड में नज़र आयीं। 

इन दोनों फ़िल्मों की सफलता के बाद 2020 में रिलीज़ के लिए स्लेटेड बाग़ी 3 से उम्मीदें काफ़ी बढ़ गयी हैं। बाग़ी 3 को भी अहमद ख़ान ही डायरेक्ट करने वाले हैं। फ़िल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर की वापसी हो रही है। बढ़ती उम्मीदों का प्रेशर टाइगर भी महसूस करते हैं। एक स्टेटमेंट में टाइगर ने कहा कि बाग़ी उनके लिए घर की तरह है। करियर में इतनी जल्दी उन्हें फ्रेंचाइजी फ़िल्म का हिस्सा बनने का मौक़ा मिला, लिहाज़ा दबाव तो रहता है। टाइगर बताते हैं कि अगली फ़िल्म में कुछ नया करने की कोशिशों में जुटे हैं। 

बाग़ी 3 की कहानी क्या होगा, इसका तो अभी खुलासा नहीं हुआ है, मगर इतना पक्का है कि फ़िल्म में टाइगर के किरदार का नाम रॉनी ही होगा। टाइगर की पिछली फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर कुछ ख़ास करिश्मा नहीं कर सकी। फ़िल्म ने लगभग 70 करोड़ का कलेक्शन ही किया है। ऐसे में टाइगर को एक बार फिर ज़बर्दस्त बग़ावत करने की ज़रूरत है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.