विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganapath: खत्म होगा इंतजार! इस दिन आएगी 'गणपत' की पहली झलक, टाइगर श्रॉफ ने दिया बड़ा अपडेट

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 17 Sep 2023 02:31 PM (IST)

Ganapath part 1 Teaser टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म गणपत पार्ट 1 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक ...और पढ़ें

Tiger Shroff ने गणपत को लेकर दिया बड़ा अपडेट। Photo-Instagram
Tiger Shroff ने गणपत को लेकर दिया बड़ा अपडेट। Photo-Instagram

HighLights

  1. टाइगर श्रॉफ ने गणपत फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट
  2. टाइगर श्रॉफ ने फैंस से मांगी माफी
  3. इस दिन आएगी गणपत पार्ट 1 की पहली झलक

 नई दिल्ली, जेएनएन। Tiger Shroff Ganapath Part 1: टाइगर श्रॉफ एक बार फिर एक्शन अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड आगामी फिल्म 'गणपत पार्ट 1' (Ganapath Part 1) को लेकर जब से अनाउंसमेंट हुई है, मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब टाइगर ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है।

जल्द ही 'गणपत पार्ट 1' के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर 'गणपत' ट्रेंड करने लगा है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ संग बनेगी जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 'पठान' डायरेक्टर की इस एक्शन पैकेज मूवी में साथ आएंगे नजर?

टाइगर श्रॉफ ने गणपत पर दिया ये अपडेट

विकास बहल निर्देशित फिल्म 'गणपत पार्ट 1' में टाइगर श्रॉफ धमाल मचाते दिखाई देंगे। 17 सितंबर 2023 को टाइगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा, "मैं आप सभी के कमेंट्स और ट्वीट्स पढ़ रहा हूं और आपको इंतजार कराने के लिए माफी मांगता हूं। इंतजार कल खत्म होगा। वादा करता हूं कि कल से इसकी शुरुआत करना सार्थक होगा।"

हालांकि, टाइगर श्रॉफ ने ये साफ नहीं किया है कि कल यानी 18 सितंबर को वह 'गणपत पार्ट 1' का पोस्टर या टीजर जारी करेंगे। 

पिछले साल रिलीज होने वाली थी गणपत

जैकी भगनानी की निर्मित फिल्म 'गणपत पार्ट 1' का साल 2020 से इंतजार किया जा रहा है। नवंबर 2020 में मेकर्स ने मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की अनाउंसमेंट की थी और एलान किया था कि फिल्म 2022 में रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट टाल दी गई थी। अब मूवी 20 अक्टूबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। 

इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों ने 'हीरोपंती' में साथ काम किया था और उनकी केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था। आखिरी बार टाइगर को 'हीरोपंती 2' में देखा गया था। इस फिल्म में कृति की जगह तारा सुतारिया नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें- Entertainment: 'खुद को कैद नहीं कर सकती', फिल्म निर्माता बनने पर कृति सैनन ने तीखे अंदाज में दिया जवाब