Viral Video: लड़की के डांस से प्रभावित हुए टाइगर श्रॉफ़, बताया ऋतिक रोशन से अच्छा डांसर
Viral Video दरअसल टाइगर श्रॉफ़ ने फैन के 18 महीने के भतीजी के डांस को ऋतिक रोशन से भी बढ़िया बताया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Viral Video: बॉलीवुड एक्टर्स आजकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। साथ ही साथ वहां, मिलने वाले टैलेंट को भी प्रमोट करते हैं। अपने फैंस से भी रूबरू होते हैं। एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ़ भी इनमें शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को ऐसा जवाब दिया है कि आपका भी दिल खुश हो जाएगा। दरअसल, टाइगर श्रॉफ़ ने फैन के 18 महीने के भतीजी के डांस को ऋतिक रोशन से भी बढ़िया बताया है।
सोशल मीडिया यूजर और टाइगर के फैन से अपनी भजीती का वॉर मूवी के गाने जय जय शिवशंकर पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया। यूजर ने टाइगर और ऋतिक को टैग करते हुए लिखा, 'प्रिय ऋतिक और टाइगर आपको यहां काफी कड़ी टक्कर मिल रही है। आपको मेरी 18 महीने की भतीजी का जय जय शिवशंकर पर दिल खोलके कर रहे डांस को देखना चाहिए।'
Haha thats so sweet pls tell him i would love to shake a leg with him someday soon to this song❤️ https://t.co/KvqkO3ULTp" rel="nofollow— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) July 11, 2020
इस वीडियो को टाइगर ने जवाब दिया। उन्होंने बच्ची को अपने आप और ऋतिक रोशन से अच्छा डांसर बताया। टाइगर ने जवाब में लिखा कि कोई कम्पटिशन नहीं हैं, इसने हाथों-हाथ जीत लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले टागइर ऐसे वीडियो शेयर करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने जय जय शिवशंकर गाने पर डांस कर रहे 4.5 साल के बच्चे का वीडियो साझा किया था। उन्होंने उसके लेग मूव्स को काफी क्यूट बताया था।
No competition she won hands down👏❤️— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) July 20, 2020
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ़ की लास्ट फ़िल्म बागी 3 थी। इसे लॉकडाउन से ठीक पहले रिलीज़ किया गया था। बाद में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गई। इस फ़िल्म में टाइगर के अलावा श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और अंकिता लोखड़ें ने अहम भूमिका निभाई थी।
वहीं, अगर ऋतिक की बात करें, तो वह इससे पहले वॉर फ़िल्म में नज़र आए थे। इसमें टाइगर ने उनके साथ स्क्रीन शेयर किया था। फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर काफी अच्छी सफलता मिली थी। साल 2019 की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म साबित हुई थी।