Tiger Shroff और Disha Patani का नहीं हुआ ब्रेकअप, डिनर डेट पर साथ आए नजर
अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के ब्रेकअप की खबर अफवाह साबित हुई। दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इससे साफ पता चलता है कि दोनों के रिश्ते सामान्य हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के ब्रेकअप की खबर अफवाह साबित हुई। दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इससे साफ पता चलता है कि दोनों के रिश्ते सामान्य हैं।
डिनर डेट के बाद जब टाइगर और दिशा को देखा गया तो दोनों बेहद खुश नजह आ रहे थे। दिशा के चेहरे पर मुस्कान थी। टाइगर ने डार्क ग्रीन टीशर्ट और ब्लू डेनिम पहन रखी थी, तो दिशा व्हाइट और ब्लू ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। दिशा की ड्रेस में फ्लोरल प्रिंट था। दिशा और टाइगर को साथ देखकर उनके वे फैंस जरूर खुश होंगे, जो दोनों के ब्रेकअप की खबरों से निराश थे।
आदित्य ठाकरे संग डिनर पर गई थीं दिशा पटानी
दिशा कुछ हफ्ते पहले राजनेता आदित्य ठाकरे संग डिनर पर गई थीं। इससे टाइगर के फैंस काफी नाराज हो गए थे। वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी थीं। इस पर दिशा ने कहा कि क्या वह दोस्तों के साथ डिनर भी नहीं कर सकती हैं। वह क्या महिला और पुरुष देख कर दोस्ती करें। वह ऐसा नहीं कर सकती हैं।
इसे माना गया ब्रेकअप की वजह
आदित्य संग डिनर को ही दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की वजह माना जा रहा था। कहा गया कि पिछले कुछ हफ्तों में दोनों के रिश्ते खराब हो गए हैं। हालांकि इसके बाद टाइगर दिशा की बर्थडे पार्टी में भी पहुंचे थे। दरअसल टाइगर और दिशा ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है। उनके रिश्तों को लेकर सिर्फ कयास लगते हैं।