विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3: कटरीना कैफ के टॉवल फाइटिंग सीन ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'जोया' का स्टंट देख उड़े फैंस के होश

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 16 Oct 2023 04:49 PM (IST)

टाइगल 3 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फिल्म की कहानी और टाइगर का जबरदस्त अंदाज फैंस को ...और पढ़ें

टाइगर 3 एक्ट्रेस कटरीना कैफ (X Image)
टाइगर 3 एक्ट्रेस कटरीना कैफ (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म टाइगर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का एक-एक सीन फैंस का ध्यान खींच रहा है। सबसे ज्यादा लाइमलाइट कटरीना कैफ बटोर रही हैं। इस बार टाइगर से ज्यादा जोया सुर्खियां बटोर रही है।

टाइगर 3 के ट्रेलर में कटरीना कैफ जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस सलमान खान को बराबर की टक्कर दे रही हैं, लेकिन ट्रेलर में उनका एक टॉवल फाइट सीन है, जो लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- Tiger 3 Release Date: शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी रिलीज, यहां जानें- यशराज ने क्यों बनाई ये रणनीति?

टॉवल फाइटिंग सीन ने खींचा ध्यान

टाइगर 3 के पूरे ट्रेलर में कटरीना कैफ कई बार नजर आती हैं। कभी सलमान खान के साथ रोमांस, तो कभी दुश्मन के छक्के छुड़ाते हुए दिखती हैं। इस बीच 5 सेकेंड के लिए एक्ट्रेस सिर्फ टॉवल में फाइट करते हुए नजर दिखती हैं। कटरीना और उनकी दुश्मन दोनों सिर्फ टॉवल में होती हैं, इस बीच दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला होता है। कटरीना कैफ पर फिल्माया गया ये सीन सोना बाथ का लग रहा है। ट्रेलर में शामिल पांच सेकेंड के इस सीन को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है। टाइगर 3 का ये सीन सोशल मीडिया तहलका मचा रहा है।

क्या बोले फैंस ?

टाइगर 3 से कटरीना कैफ के टॉवल सीन पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, ये सीन सिल्वर स्क्रीन पर तबाही मचा देगा। कटरीना कैफ सच में परफेक्शन की परिभाषा हैं। एक अन्य यूजर ने कहा, मेरा यकीन करो, ये सीन इतिहास में सबसे हॉटेस्ट सीन होने वाला है, क्योंकि कटरीना कैफ इस सीन को सिर्फ टॉवल में हैंडल कर रही हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

टाइगर 3 का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। वहीं, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म में कटरीना कैफ और सलमान खान के साथ इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। टाइगर 3 दीवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Tiger 3 Trailer: इंतजार खत्म! एक्शन के धमाके लेकर आ गया टाइगर, जोया भी कम नहीं, इमरान हाशमी का धांसू एंट्री