Move to Jagran APP

ठग्स अॉफ हिंदोस्तान के इस गीत के लिए रोज 400 लोग करते थे डांस, कटरीना को घुटनों में आई थी चोट

फिल्म ठग्स अॉफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 04:01 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 07:54 AM (IST)
ठग्स अॉफ हिंदोस्तान के इस गीत के लिए रोज 400 लोग करते थे डांस, कटरीना को घुटनों में आई थी चोट
ठग्स अॉफ हिंदोस्तान के इस गीत के लिए रोज 400 लोग करते थे डांस, कटरीना को घुटनों में आई थी चोट

मुंबई। फिल्म ठग्स अॉफ हिंदोस्तान हाई बजट फिल्म है जिसको लेकर लगातार नई जानकारी फिल्म की टीम द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। हाल ही में इस फिल्म के गीत मंजूर ए खुदा को लेकर नई अपडेट दी गई है। इस गीत की मेकिंग के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और इसमें यह बताया गया है कि यह गीत कितना चैलेंजिंग था। इस मेकिंग की वीडियो नीचे देख सकते हैं - 

prime article banner

इस सॉन्ग को लेकर आमिर खान कहते हैं कि, यह ह्यूज स्केल सॉन्ग है जिसमें कई लेयर्स हैं। पहली बड़ी लेयर सुरैय्या की है। कटरीना कहती हैं कि, ग्रेंड ह्यूज प्रोडक्शन, ह्यूज कंपोजिशन और ह्यूज परकशन है। कोरियोग्राफी बिल्कुल अलग है जिसमें नी स्पिन है (घुटनों का उपयोग)। इस कारण कई बार घुटनों में इंजरी भी हुई। 

निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य कहते हैं कि, हम सब लोग चाह रहे थे कि एेसा गाना बनाए जो आज हिंदी फिल्मों में न दिखाई देता न सुनाई देता है। फिल्म का म्यूजिक दे रहे प्रसिद्ध अजय अतुल ने बताया कि, दो बातें महत्वपूर्ण थी कि हिंदुस्तान की हिंदूस्तानियत और ठगो का नटोरियस अंदाज। रिदम, परकशशन और बिगेस्ट अॉर्केस्ट्रा का उपयोग किया गया। अॉस्क्रेस्ट्रा बड़ा बनाता है लेकिन इमोशन बहुत महत्वपूर्ण थे जिसके लिए बतौर गायिका सुनिधि चौहान बेस्ट थी। मां बनने के बाद यह उनकी पहली रिकॉर्डिंग थी। 

गायिका सुनिधी चौहान ने कहा कि, इस सॉन्ग में पॉवर है। लिरिक्स अच्छे हैं और फील करवाते हैं कि आप फ्लाई कर रहे हो और इसमें पेन भी है। गायक सुखविंदर सिंह कहते हैं कि, मैंने जब सुना तो गाना सीधा आत्मा के अंदर बैठ गया। वो कैनवास, उसकी स्पीड, उसका औरा एेसा मैंने आज तक नहीं सुना।   

कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश बताते हैं कि, लगभग 350 डांसर्स थे। क्राउड भी था। 300 से लेकर 400 लोग रोज परफॉर्म कर रहे थे। यह बहुत चैलेंजिंग था। आपको बता दें कि, ठग्स अॉफ हिंदोस्तान के जरिए अमिताभ बच्चन और आमिर खान एक साथ बिग स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। एेसा पहली बार होगा। इस फिल्म में फातिमा सना शेख की भी अहम भूमिका है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।  

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम के साथ फिर आईं उनकी ‘दिलबर’, करेंगी ये काम

यह भी पढ़ें: बच्चन बहू को जन्मदिन पर मिल रही बधाइयां, अभिषेक ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.