इरफ़ान की इस फिल्म को इसलिए हां कह दिया नेहा धूपिया ने
फिल्म करीब करीब सिंगल 10 नवंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन तनुजा चंद्रा ने किया है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। इरफ़ान खान की नयी फिल्म करीब करीब सिंगल जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में इरफ़ान प्यार की नयी भाषा के बारे में बातचीत कर रहे हैं।
इरफ़ान का इस फिल्म को लेकर यही ख्याल है कि, उनका मानना है कि साथ में जीने मरने की कसमें खाने वालों को पहले प्यार में जीना सीखना चाहिए। यह बेहद जरूरी है। ऐसे में इरफ़ान की इस फिल्म के बारे एक नयी खबर है कि इस फिल्म में इरफ़ान के साथ फिल्म में उनकी लकी चार्म नज़र आने वाली हैं। और वह कोई और नहीं नेहा धूपिया हैं। जी हां, नेहा ने इरफ़ान की फिल्म हिंदी मीडियम में एक छोटा सा किरदार निभाया था और अब वह उनकी नयी फिल्म करीब करीब सिंगल में भी एक कैमेयो करती नज़र आएंगी। नेहा को इस फिल्म में एक गेस्ट अपीयरेंस के लिए इरफ़ान ने ही मनाया। उन्होंने ही नेहा को फोन किया तो वह तुरंत तैयार हो गयीं और उन्होंने फिल्म में इरफ़ान के लव इंट्रेस्ट का किरदार निभाने के लिए मंजूरी भी भर दी। नेहा इसके अलावा जल्द ही फिल्म तुम्हारी सुलु में नज़र आने जा रही हैं। इस फिल्म में वह विद्या बालन की बॉस के किरदार में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में विद्या के साथ उनकी बांडिंग दर्शकों को जरूर नज़र आएगी।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या बच्चन और अनिल कपूर की फन्ने खान शूटिंग के दौरान दुर्घटना
फिल्म करीब करीब सिंगल 10 नवंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन तनुजा चंद्रा ने किया है। आपको बता दें कि, इस साल इरफ़ान की फिल्म हिंदी मीडियम भी आई थी जिसे अॉडियंस ने पसंद किया था।