रितिक रोशन हर साल निभाते हैं अपनी ये ख़ानदानी परंपरा
इनके आगे हाथ जोड़कर सर झुकाए बिना रितिक कभी घर से बाहर नहीं निकलतें।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। गणपति बाप्पा जल्द ही आने वाले हैं और हर कोई इनके स्वागत में लगा हुआ है ख़ासकर बॉलीवुड इंडस्ट्री जो हर साल बड़े धूम धाम से इनका स्वागत करती है और इस त्यौहार को मिलकर सेलिब्रेट भी करती है। आज के बदलते ज़माने में भले ही लोग मॉडर्न हो रहे हैं मगर कुछ सेलेब्स आज भी दिल में भक्ति भाव की भावना लिए घूमते हैं जैसे रितिक रोशन!
आपको बता दें कि रितिक रोशन अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी मे एक चीज़ करना कभी नही भूलते, और वो है गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेना। रितिक के घर में कदम रखते ही सबसे पहले गणपति बाप्पा के दर्शन होते हैं जिसके आगे हाथ जोड़कर सर झुकाए बिना रितिक कभी घर से बाहर नहीं निकलतें।
यह भी पढ़ें: 'बाहुबली2' और 'जॉली एलएलबी2' को छोड़ सारे Sequels रहे फ्लॉप, अब इन 10 पर नज़र
यह तो आप जानते ही होंगे कि रितिक के घर गणपति उत्सव बहुत सालों से मनाया जा रहा है और अब रितिक आ रहे हैं और अब रितिक भी अपनी इस ख़ानदानी परंपरा को निभाते हुए हर साल इस त्यौहार को अपने पूरे परिवार के साथ मनाते हैं। रितिक के इस भक्ति प्रेम के बारे में इससे पहले कोई नहीं जानता था हालांकि, गणपति बाप्पा के लिए उनका प्यार और विश्वास फ़िल्म 'अग्निपथ' में ज़रूर देखा गया था।