Move to Jagran APP

Oscar: प्रियंका चोपड़ा इस कारण अॉस्कर अवॉर्ड समारोह में नहीं जा सकीं

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के प्रसिद्ध शो क्वांटिको 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 02:23 PM (IST)
Oscar: प्रियंका चोपड़ा इस कारण अॉस्कर अवॉर्ड समारोह में नहीं जा सकीं
Oscar: प्रियंका चोपड़ा इस कारण अॉस्कर अवॉर्ड समारोह में नहीं जा सकीं

मुंबई। दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह अॉस्कर 2018 में फिल्म जगत के बड़े सितारे मौजूद थे। इस समारोह में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होने वाली थीं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा यहां नहीं पहुंच सकीं। कारण प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया।

loksabha election banner

90वें अॉस्कर अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा शिरकत करने वाली थीं। लेकिन वे नहीं जा सकीं। उन्होंने खुद बताया है कि, वो बहुत बीमार हैं जिस कारण वो इस समारोह का हिस्सा नहीं बन सकीं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि, मैं नॉमिनेट हुए अपने फ्रैंड्स को गुडलक विश करना चाहती हूं। मैं बहुत बीमार हूं इसलिए बेड से ही आप सभी को विश कर रही हूं। विनर्स का नाम जानने के लिए बेताब हूं, अब और इंतजार नहीं कर सकती। इस पोस्ट को फिर ट्विटर पर प्रियंका के फैनक्लब ने शेयर किया है। अॉस्कर इंटरनेशनल अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा का क्रेज देखने को मिलता है। चूंकि, उनके फैंस बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड से भी हैं। इससे पहले अॉस्कर अवॉर्ड समारोह में वे रेड कार्पेट जा चुकी हैं जिसके बाद उनकी प्रेजेंस के लिए उनके फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट रहता है। 

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी को श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी, विराट और कंगना भी पहुंचे

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के प्रसिद्ध शो क्वांटिको 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी नज़र आई थीं। जानकारी के मुताबिक, इस साल अभी तक हुए किसी भी अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो सकी हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: अनुष्का का डर...पस्त, सोनू-टीटू-स्वीटी...जबरदस्त

प्रियंका चोपड़ा का आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम है। प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसेडर भी हैं। वे इंटरनेशनल लेवल पर जानी जाती हैं। यही कारण है कि, अॉस्कर अवॉर्ड फंक्शन में उनकी कमी खली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.