Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीदेवी के जाने के बाद पहला जन्मदिन कुछ ऐसे मनाया बोनी कपूर ने, बच्चों ने की पूरी तैयारी

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:36 AM (IST)

    इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अर्जुन के साथ उनकी बहन जाह्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर और अंशुला कपूर भी हैं। टेबल पर केक रखा हुआ है और बोनी के भाई संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, मोहित मारवाह और उनकी पत्नी भी इस सेलिब्रेशन में मौजूद हैं।

    श्रीदेवी के जाने के बाद पहला जन्मदिन कुछ ऐसे मनाया बोनी कपूर ने, बच्चों ने की पूरी तैयारी

    मुंबई। इस साल 24 फरवरी को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक श्रीदेवी हमें हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर चली गईं। उनके चले जाने का दुःख उनके परिवार के साथ साथ उनके फैन्स को भी बहुत है। श्रीदेवी के जाने के बाद उनके परिवार में बहुत से ऐसे मौके आए जब उनके परिवार को उनकी कमी खूब खली, उनके जाने कुछ ही दिनों बाद जाह्नवी कपूर की डेब्यू फ़िल्म रिलीज़ हुई थी, फिर उनका जन्मदिन भी आया था और अब एक बार फिर कपूर परिवार में एक ख़ास दिन आया है और यह है बोनी कपूर का जन्मदिन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11 नवम्बर को बोनी कपूर ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया था। जिसकी तस्वीर उनके बेटे अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अर्जुन के साथ उनकी बहन जाह्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर और अंशुला कपूर भी हैं। टेबल पर केक रखा हुआ है और बोनी के भाई संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, मोहित मारवाह और उनकी पत्नी भी इस सेलिब्रेशन में मौजूद हैं। 

    यह भी पढ़ें: तैमूर और इनाया के बाद अब मिलिए एक और सुपर क्यूट स्टार किड से, नाम है ज़ैन कपूर

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    U made a film Called #MrIndia the film had a very relevant line ‘Zindagi ki yahi Reet hai haar ke baad hi jeet hai ‘ after the bad, comes the good dad Happy birthday have a lifetime full of happiness from ur family ur 3 kids and @khushi05k the legend & ur Favourite child !!!

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

    बता दें कि अर्जुन समेत सभी बच्चों ने बोनी के इस दिन को ख़ास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। केक्स, म्युज़िक और साथ में क्वालिटी टाइम बीताने के लिए ये सभी अर्जुन के घर मिले थे। यह पार्टी ग्रैंड नहीं थी मगर फैमिली टाइम बीताने के लिए परफेक्ट थी।

    बोनी अपनी बेटियों से बेहद क़रीब हैं जैसे श्रीदेवी थीं और उनके जाने के बाद तो इनकी बॉन्डिंग और भी ज्यादा अच्छी हो गई। यही नहीं बोनी की पहली पत्नी मोना से उनके बच्चे अर्जुन और अंशुला के साथ भी जाह्नवी और ख़ुशी का रिश्ता अब काफी गहरा हो गया है। ये सभीं अब एक साथ पार्टीज़ और हॉलिडेज़ पर भी जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और अनुष्का शर्मा अब यहां दिखाएंगी अपना जलवा

    अभी कुछ दिनों पहले ही बोनी और जाह्नवी की एक बेहद प्यारी तस्वीर इन्टरनेट पर वायरल हुई थी जिसमें बोनी जाह्नवी को अपने हाथों से खाना खिला रहे हैं। दरअसल, हर दिवाली पर बोनी श्रीदेवी को अपने हाथों से खाना खिलाते थे और क्योंकि अब वो इस दुनिया में नहीं रही तो यह रस्म पिता बोनी ने बेटी जाह्नवी के साथ मनाई। यकीनन, यह तस्वीर आपके भी दिल को जरूर छुएगी-

     

    जाह्नवी अब बॉलीवुड में धीरे धीरे कदम आगे बढ़ा रही हैं। अपनी पहली फ़िल्म 'धड़क' के रिलीज़ हो जाने के बाद अब वो जल्द ही करण जौहर की अगली फ़िल्म 'तख़्त' में नज़र आएंगी जिसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडणेकर और अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में होंगे। यह फ़िल्म साल 2020 में रिलीज़ होगी।