Move to Jagran APP

अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नज़र आ सकती है बाप-बेटे की यह जोड़ी

फिल्म 'मुबारकां' में अनिल कपूर के अलावा अर्जुन कपूर की भी मुख्य भूमिका है।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 02 Jun 2017 07:29 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 07:29 PM (IST)
अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नज़र आ सकती है बाप-बेटे की यह जोड़ी
अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नज़र आ सकती है बाप-बेटे की यह जोड़ी

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्टर अनिल कपूर ने मुंबई में हुए एक इवेंट में बताया की अगर सब कुछ ठीक रहा तो अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बन रही फिल्म में दोनों पिता-पुत्र यानी अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर एक साथ नज़र आ सकते हैं। अभिनव बिंद्रा ने ओलपिंक में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था।

loksabha election banner

एक्टर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर एक साथ एक फिल्म में नज़र आ सकते हैं। जी हां, यह खुद अनिल कपूर कह रहे हैं। मुंबई में हुए एक इवेंट में बताया की सब कुछ अगर ठीक रहा तो अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बन रही फिल्म में दोनों पिता-पुत्र एक साथ नजर आ सकते हैं। अनिल कपूर कहते हैं ,''इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी। हम अभी भी इस पर काम कर रहे हैं। जब इस फिल्म के बारे में सब कुछ फाइनल हो जाएगा तब मैं इस फिल्म के बारे में कहूंगा। अभी बातचीत चल रही है। भगवान ने चाहा तो हम जरूर एक फिल्म साथ में करेंगे। हो सकता है कि वह यही फिल्म हो।''

यह भी पढ़ें: अालिया हैं इतनी एक्साइटेड की नींद में भी करेंगी प्रेक्टिस

इस मौके पर अनिल कपूर ने यह भी कहा कि वो अपने बेटे के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित भी हैं। इन दिनों अनिल कपूर फिल्म 'मुबारकां' में व्यस्त हैं। उनके मुताबिक यह फिल्म जुलाई के अंत में रिलीज़ हो सकती है। फिल्म 'मुबारकां' में अनिल कपूर के अलावा अर्जुन कपूर की भी मुख्य भूमिका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.