Move to Jagran APP

फ्रेश थीं मगर फ्लॉप निकली बॉलीवुड की ये 7 जोड़ियां

यें कुछ 7 फ्रेश पर फ्लॉप जोड़ियां हैं जिनकी केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास रंग नहीं जमा पाई और इस लिस्ट में कटरीना कैफ़, रितिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और भी कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल हैं।

By ShikhasEdited By: Published: Tue, 16 May 2017 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 04:30 PM (IST)
फ्रेश थीं मगर फ्लॉप निकली बॉलीवुड की ये 7 जोड़ियां
फ्रेश थीं मगर फ्लॉप निकली बॉलीवुड की ये 7 जोड़ियां

मुंबई। फिल्मों को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स हर तरह की तिकड़म लगाते हैं। नई कहानी, नए लोकेशन और नई जोड़ियों की केमिस्ट्री पर भी ये मेकर्स भरपूर काम करते हैं। लेकिन, कई बार ये मेकर्स अपने काम में रह जातें हैं असफ़ल! हाल ही में कई ऐसी फ़िल्में रिलीज़ हुईं हैं जिनमें हमें कई फ्रेश कपल दिखे। फ़िल्म के ट्रेलर तक तो ठीक है मगर ये जोड़ियां सिनेमाघरों में लोगों को इम्प्रेस नहीं कर पाई। याने, थीं तो ये फ्रेश जोड़ियां मगर निकली फ्लॉप!

loksabha election banner

यें कुछ 7 फ्रेश पर फ्लॉप जोड़ियां हैं जिनकी केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास रंग नहीं जमा पाई और इस लिस्ट में कटरीना कैफ़, रितिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और भी कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल हैं। 

1. फितूर: आदित्य रॉय कपूर-कटरीना कैफ़ 

आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ़ की बिलकुल हटके जोड़ी के लिए लोग बड़े एक्साइट थे मगर जब लोग सिनेमाघरों से निकले तो उनके चेहरे पर था बड़ा सा डिसपॉइंटमेंट! 70 करोड़ के बजट में बनी यह फ़िल्म अपनी लगाई कीमत भी रिकवर नहीं कर पाई। 19 करोड़ तक के कलेक्शन के बाद यह फ़िल्म थिएटर्स से उतर गई।

2. मोहेंजो दाड़ो: रितिक रोशन-पूजा हेगड़े

रितिक रोशन की फ़िल्म और उनके साथ एक नया चेहरा, दिलचस्पी तो थी मगर इनकी जोड़ी के बीच केमिस्ट्री की कमी लोगों ने खूब झेली। बॉक्स ऑफिस पर भी यह जोड़ी कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। रितिक और पूजा की जोड़ी 55.06 का ही कलेक्शन कर पाई।

यह भी पढ़ें: Exclusive: हिंदी मीडियम के बाद अब हिंदी सिनेमा की चिंता में लग गए इरफ़ान 

3. बार बार देखो: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कटरीना कैफ़

एक बार फिर कटरीना की पैरिंग गलत की गई, या ये कहें कि सिद्धार्थ की पैरिंग गलत हुई! खैर, जो भी हो मगर इस फ्रेश जोड़ी ने भी एक फ्लॉप फ़िल्म दी। बार बार देखो को किसीने बार बार नहीं देखा! यह फ़िल्म बड़ी मुश्किल से 32 करोड़ के आंकड़े तक आई।

4. फाॅर्स 2: जॉन अब्राहम-सोनाक्षी सिन्हा

एक्शन पैक्ड इस फ़िल्म ने भी पेश की एक फ्रेश पर फ्लॉप जोड़ी। सोनाक्षी और जॉन की पैरिंग को कुछ खासा अटेंशन नहीं मिला। फाॅर्स 2 ने भी 37.05 करोड़ का कलेक्शन किया और इस फ़िल्म पर भी लगा गया फ्लॉप का टैग!

5. बेफिक्रे: रणवीर सिंह-वाणी कपूर

इस फ़िल्म को बहुत ज्यादा हाइप मिला मगर लोगों को इम्प्रेस करने में रणवीर और वाणी भी कामयाब नहीं हो पाए। रणवीर-वाणी की फ्रेश पैरिंग भी फ्लॉप पैरिंग में बदल गई। 59.30 करोड़ को अपने हिस्से में करके रणवीर और वाणी भी बेफिक्रे होकर सिनेमाघरों से चले गए। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका है परफेक्ट बीच गर्ल, देखिये समर की हॉटनेस बढ़ा रहीं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें 

6. रंगून: सैफ़ अली ख़ान-कंगना रनौत-शाहिद कपूर 

दो नहीं बल्कि इस बार कास्टिंग हुई तीन बेहतरीन एक्टर्स की मगर यह एक्सपेरिमेंट भी फ्लॉप हो गया। शाहिद, कंगना और सैफ़ की पैरिंग भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रंगूनियत नहीं दिखा पाई। 21.70 करोड़  सिर्फ़!

7. मेरी प्यारी बिंदु: आयुष्मान खुराना-परिणीति चोपड़ा 

हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री भी ट्रेलर में काफ़ी इम्प्रेसिव लग रही थी मगर सोमवार के कलेक्शन 85 लाख तक थे जो की काफ़ी कम हैं। हमे आशा है कि, यह फ्रेश जोड़ी फ्लॉप जोड़ी में न बदल जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.