Move to Jagran APP

इन 5 फ़िल्मों के साथ हुआ ऐसा चमत्कार कि फ्लॉप होते-होते हो गयीं हिट

नॉन-स्टारर फ़िल्मों में इस साल की सबसे बड़ी हिट हिंदी मीडियम है, जिसने 69 करोड़ जमा करके सुपर हिट का तमगा हासिल किया।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 27 Sep 2017 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2017 04:45 PM (IST)
इन 5 फ़िल्मों के साथ हुआ ऐसा चमत्कार कि फ्लॉप होते-होते हो गयीं हिट
इन 5 फ़िल्मों के साथ हुआ ऐसा चमत्कार कि फ्लॉप होते-होते हो गयीं हिट

मुंबई। 2017 बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए ज़्यादा अच्छा नहीं रहा है, मगर कुछ ऐसी फ़िल्में आयी हैं, जिनकी शुरुआत धीमी हुई, मगर वक़्त के साथ ऐसी रफ़्तार पकड़ी की हिट के रास्ते पर चल पड़ीं।

loksabha election banner

न्यूटन ऐसी ही फ़िल्म है। राजकुमार राव स्टारर इस फ़िल्म को पहले दिन महज़ 96 लाख मिले थे, मगर उसी दिन ख़बर आ गयी कि न्यूटन को 90वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुन लिया गया है। इस ख़बर से फ़िल्म की ऐसी हाइप बनीं कि न्यूटन के कलेक्शंस ऊपर चढ़ते चले गये। शनिवार को फ़िल्म ने 2.52 करोड़ करोड़ का कलेक्शन किया, जो करीब 162 प्रतिशत था। न्यूटन रिलीज़ के 5 दिन बाद 9.55 करोड़ जमा कर चुकी हैं और हिट फ़िल्मों में शामिल हो जाये तो कोई बड़ी बात नहीं।

यह भी पढ़ें: दूसरे दिन न्यूटन ने लिया 162 फ़ीसदी का उछाल, ऑस्कर की प्रतिक्रिया

शुभ मंगल सावधान एक ऐसी समस्या पर बनायी गयी, जिसे आम तौर पर खुलकर डिस्कस नहीं किया जाता। आयुष्मान खुराना इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से ग्रसित थे। भूमि पेडनेकर फ़िल्म में फ़ीमेल लीड रोल में थीं। इस फ़िल्म ने 2.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फ़िल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, मगर माउथ पब्लिसिटी की बदौलत पहली सितंबर को रिलीज़ हुई शुभ मंगल सावधान ने लगभग 32 करोड़ जमा कर लिये और हिट हो गयी।

यह भी पढ़ें: ये रहे 2017 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड क्या जुड़वा2 को मिलेगी जगह

बरेली की बर्फ़ी में आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सनोन ने लीड रोल्स निभाये। 18 अगस्त को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 2.42 करोड़ पहले दिन जमा किये और 34 करोड़ का बिज़नेस कर चुकी है। फ़िल्म को बेहतर माउथ पब्लिसिटी का फ़ायदा मिला।

यह भी पढ़ें: बाहुबली2 के बाद आ गयी 2017 की सबसे बड़ी फ़िल्म, ये सुपरस्टार निभा रहे लीड रोल

 

एक टाइम था जब लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की रिलीज़ को लेकर भी संशय था। अगर ये फ़िल्म बिना किसी शोर-शराबे के रिलीज़ होती तो संभव था कि फ़िल्म को दर्शक नहीं मिलते, मगर सेंसर बोर्ड से टकराव ने फ़िल्म को ज़बर्दस्त हाइप दी, जिसके चलते 21 जुलाई को रिलीज़ हुई लिपिस्टक माय बुर्का को 1.22 करोड़ की ओपनिंग मिली और 18 करोड़ का कलेक्शन करके फ़ायदे में रही।

यह भी पढ़ें: सलमान की महफ़िल में पहुंच गये बिन बुलाए पड़ोसी और बजा गये बिग बॉस के 12

नॉन-स्टारर फ़िल्मों में इस साल की सबसे बड़ी हिट हिंदी मीडियम है, जिसने 69 करोड़ जमा करके सुपर हिट का तमगा हासिल किया। फ़िल्म में इरफ़ान ख़ान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा क़मर ने लीड रोल्स निभाये। दिलचस्प बात ये है कि 19 मई को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पुहले दिन महज़ 2.81 करोड़ का कलेक्शन किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.